फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Petrol pumps in Aligarh have stopped giving fuel to two-wheeler riders who come without a helmet

अलीगढ़ः बिना हेलमेट बाइक सवार को नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीएम ने जारी किए निर्देश

Tue, 25 Jun 2019 01:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Petrol pumps in Aligarh have stopped giving fuel to two-wheeler riders who come without a helmet
अलीगढ़ पेट्रोल पंप पर लगाए गए पोस्टर - फोटो : ANI

अलीगढ़ में पेट्रोल पंपों ने बिना हेलमेट आए दोपहिया वाहन सवारों को ईंधन देना बंद कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) चंद्र भूषण सिंह ने सोमवार को इसके निर्देश जारी कर दिए। गौरतलब है कि इससे पहले बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों को पेट्रोल बेचना पर तीन पंप कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में चालान काटा गया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन




पुलिस की इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप एसोसिएशन के दर्जनों पदाधिकारियों और सदस्यों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। दरअसल थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर अरुणा राय सारसौल चौराहा की ओर गश्ती पर निकली थीं। जहां उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को बिना हेलमेट लगाए वाहन को चालकों भी पेट्रोल बेचते हुए देख कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही दो अन्य पेट्रोल पंपों पर भी चेकिंग कर वहां से भी एक-एक कर्मचारी को उठा लिया। तीनों का थाने पर लाकर चालान काट दिया। इधर, इस बात की भनक पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्यों को लगी तो वह थाने पर पहुंच गए। हालांकि इंस्पेक्टर ने उन्हें शासन के नियम-कायदों का हवाला देकर शांत करा दिया। बाद में उन कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed