फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Permission granted to start six courses with conditions

Aligarh News: शर्तों के साथ छह पाठ्यक्रम शुरू करने की मिली अनुमति, राजभवन को करना पड़ा हस्तक्षेप

Sun, 30 Jul 2023 02:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Jul 2023 02:59 AM IST
सार

राजभवन ने एसवी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2023-24 से स्नातक स्तर पर बीबीए, बीसीए, स्नातकोत्तर स्तर पर रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन, वनस्पति, जंतु विज्ञान व कंप्यूटर विज्ञान पाठ्यक्रम शुरू कराने का आदेश आरएमपीयू प्रशासन को दिया था। आदेश का अनुपालन एक सप्ताह में शर्तों के साथ हो सका है।

विज्ञापन
Permission granted to start six courses with conditions
एसवी कॉलेज अलीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने एसवी कॉलेज को शर्तों के साथ नए छह पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति दे दी है। राजभवन के हस्तक्षेप के बाद आरएमपीयू ने पाठ्यक्रम शुरू करने की इजाजत दी है। राजभवन ने एसवी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2023-24 से स्नातक स्तर पर बीबीए, बीसीए, स्नातकोत्तर स्तर पर रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन, वनस्पति, जंतु विज्ञान व कंप्यूटर विज्ञान पाठ्यक्रम शुरू कराने का आदेश आरएमपीयू प्रशासन को दिया था। आदेश का अनुपालन एक सप्ताह में शर्तों के साथ हो सका है।

विज्ञापन

 
विवि ने निरीक्षक मंडल की सकारात्मक आख्या और प्रबंध समिति अनुमोदित न होने पर नए पाठ्यक्रमों को संबद्धता प्रदान नहीं की थी। फिर कॉलेज प्रशासन ने राजभवन में अपील की। राजभवन ने नए पाठ्यक्रम को शुरू करने की अनुमति दे दी। राजभवन के आदेश को विवि ने मान लिया है। विवि ने नए छह पाठ्यक्रम को शर्तों के अधीन स्ववित्तपोषित योजना के तहत 1 जुलाई 2023 से 30 जून 2024 तक एक साल के लिए अस्थाई संबद्धता प्रदान की है, लेकिन इसमें एक अड़ंगा लगा दिया है। यह संबद्धता आदेश कक्षा संचालन की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन


कक्षा संचालन की अनुमति मिलने के बाद अध्ययन हो सकेगा। कक्षा संचालन से पहले महाविद्यालय की ओर से मानक के अनुसार शिक्षक अनुमोदित कराते हुए नियुक्ति, अनुबंध आदि प्रपत्र विवि को अनिवार्य रूप से एक माह में उपलब्ध कराना होगा। निर्धारित शर्तों और मानकों की पूर्णता और उनकी निरंतरता को सुनिश्चित नहीं किया जाएगा तो उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के प्रावधानों के तहत संबद्धता वापस लिए जाने की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed