फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Performance of protest against Nitin's assassination, slogan of Jamirullah Muradabad

नितिन की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, जमीरउल्लाह मुर्दाबाद के नारे

Thu, 21 Dec 2017 01:22 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 21 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
 Performance of protest against Nitin's assassination, slogan of Jamirullah Muradabad
नितिन की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, जमीरउल्लाह मुर्दाबाद के नारे - फोटो : Rupesh
भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी राजीव अग्रवाल को मुहैया कराए गए गनर की गोली से हुई कोरी समाज के  17 वर्षीय नितिन माहौर की हत्या के विरोध में सैकड़ों की संख्या में हत्यारों को फांसी दो की तख्ती लेकर कोरी एवं दलित समाज के लोगों ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट कूंच किया।
विज्ञापन


जुलूस में शामिल महिला पुरुषों ने समवेत स्वरों में नितिन के हत्यारों को फांसी की सजा देने, पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी एवं एक करोड़ रुपया बतौर मुआवजा देने की मांग की। इस बीच बसपा नेता एवं पूर्व विधायक जमीरउल्लाह के जुलूस में पहुंचने पर समाज के कुछ लोगों ने उनका जमकर विरोध करते हुए जमीरउल्लाह मुर्दाबाद और वापस जाओ के नारे लगा डाले।  
विज्ञापन


अखिल भारतीय कोरी कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमचंद कोरी ने नितिन के हत्यारों को फांसी की सजा एवं पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी एवं 1 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा देने की मांग की। अखिल भारतीय कोरी कोली समाज के जिलाध्यक्ष सनी माहौर ने कहा कि आज के धरने में कुछ लोगों द्वारा बसपा नेता जमीरउल्लाह को धरने में बुलाकर नितिन की मौत पर राजनीति की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन के हत्यारों को गिरफ्तार कराने को लेकर आंदोलन की आवश्यकता पड़ी तो उससे भी पीछे नही हटेंगे। सराय कावा वार्ड 7 से पार्षद सूरज माहौर ने कहा कि स्वतंत्र जनता राज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश माहौर द्वारा जमीरउल्लाह को बुलाकर नितिन की मौत पर राजनीति करना शर्मनाक है। जयगंज निवासी हरस्वरूप माहौर व संजय माहौर व संजू बजाज ने कहा कि समाज के बेटे की मौत पर अपनी राजनीति चमकाने वालों का विरोध किया गया है।

बसपा नेता जमीरउल्लाह केवल मुस्लिमों के नेता हैं। आज वह दलितों के नाम पर राजनीति करने चले हैं। नितिन के हत्यारों की गिरफ्तारी न होना भी एक दुर्भाग्यपूर्ण है। जल्द ही एसएसपी से मिलकर सीबीसीआईडी जांच की मांग की जाएगी। इस मौके पर हरीश, सूरज माहौर, कोरी समाज के  जिलाध्यक्ष सनी माहौर, मनोज माहौर, सोनू माहौर, राकेश, हरस्वरूप, संजय, सचिन, हिमालय, पवन, सिंटू, सनी, शेरू, गगन, कन्हैया, सेटी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 


नितिन माहौर की दर्दनाक मौत पर पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। इसी मुद्दे पर कोरी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। मैं उनके साथ गया था, मंच पर संबोधित भी किया। इसी दौरान कुछ भाजपाई वहां पहुंचे और उन्होंने जमीरउल्लाह मुर्दाबाद के नारे लगाए। मैंने उनको देखा और सुना है लेकिन मैं नितिन प्रकरण में पूरे समाज के साथ हूं। अब मुसलिम समुदाय भी नितिन के साथ है।
-हाजी जमीरउल्लाह, बसपा नेता एवं पूर्व विधायक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed