फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People suffering from heat

गर्मी से लोग बेहाल, पारा 42 के पार

Thu, 16 Jun 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
People suffering from heat
चिलचिलाती धूप से बेहाल हुए बंदर पार्क में पेड़ की छांव बैठे। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में गर्मी का सितम जारी है। भीषण गर्मी से बेहाल हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार चला गया, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जिले में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आठ जून को नौतपा खत्म होने के बाद भी गर्मी का कहर जारी है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से ही लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। दोपहर बाद आसमान से आग के गोले बरसने लगे। जिसने लोगों को घरों में ही कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया। गर्मी से इंसानों के साथ जानवर भी विचलित दिखे। शहर के एसवी कॉलेज में बंदर और कुत्ते पेड़ की छांव में एक साथ सोते नजर आए। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा छा गया। गर्मी से बचने के लिए डॉक्टरों की सलाह है कि धूप में घर से बाहर न निकलें। बार बार पानी पीते रहें। ओआरएस और तरल पदार्थों का सेवन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed