फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People of Swarnjayanti Nagar troubled by waterlogging

Aligarh: जलभराव से परेशान स्वर्णजयंती नगर के लोग, अंडर ग्राउंड नालों की हो रही सफाई

Tue, 16 Jul 2024 11:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 11:46 AM IST
सार

जलभराव से भी लोग काफी परेशान हैं। एक महीने से गंदा पानी सड़क पर भरे होने के कारण बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में न तो स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाकर देख रहीं हैं। न ही नगर निगम कोई बेहतर कदम उठा पा रहा है।

विज्ञापन
People of Swarnjayanti Nagar troubled by waterlogging
स्वर्ण जंयती नगर में जलभराव से होकर गुजरते स्कूटी सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश के बाद अलीगढ़ शहर में अभी तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे निजात दिलाने के लिए नगर निगम स्वर्ण जयंती नगर जाने वाले रास्ते के अंडर ग्राउंड नालों की सफाई करा रहा है। इससे भी राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


स्वर्णजयंती नगर, राम बाग कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी में पिछले एक महीने से जलभराव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसके लिए नगर निगम ने अंडर ग्राउंड बने नालों की सफाई करना भी शुरू कर दिया है, लेकिन सफाई अभियान से लोगों को ख़ासी दिक्कतें हो रहीं हैं। सड़क को तोड़कर यह सफाई कराई जा रही है। सफाई होने के समय यहां से वाहन भी नहीं निकल नहीं पाते हैं। सबसे अधिक समस्या तो रात के समय होती है। रात में अंधेरे में यह गड्ढे दिखाई तक नहीं देते हैं। इसके लिए नगर निगम ने कोई संकेतक भी नहीं लगाया है। इससे दुर्घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन


इधर, जलभराव से भी लोग काफी परेशान हैं। एक महीने से गंदा पानी सड़क पर भरे होने के कारण बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में न तो स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाकर देख रहीं हैं। न ही नगर निगम कोई बेहतर कदम उठा पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक महीने से जलभराव से परेशान हैं। निकलने में भी काफी दिक्कतें होती है। गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। - विकास, रामबाग कॉलोनी।

नगर निगम जागा तो है लेकिन काफी देर से। अब सफाई के नाम पर सड़कें खोद दी हैं। देर रात कोई भी वाहन यहां दुर्घटना का शिकार हो सकता है। - आयुष कुमार, टीचर्स कॉलोनी

जलभराव के कारण यहां से गुजरना कोई नहीं चाहता। लेकिन, नगर निगम हमारी समस्या को समझ ही नहीं रहा है। गंदे पानी से बीमारियां भी हो सकतीं हैं। - विवेक प्रताप सिंह, स्वर्णजयंती नगर।
सड़क तोड़कर अंडर ग्राउंड नालों की सफाई कराई जा रही है। यह अच्छा है। लेकिन, यहां से गुजरने वालों का भी नगर निगम को ख्याल रखना चाहिए। - सुमित, स्वर्ण जयंती नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed