{"_id":"6261b512e07d346aa01486d5","slug":"people-consuming-glucose-ors-of-20-lakhs-daily-aligarh-news-ali2898143142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : रोजाना बीस लाख का ग्लूकोज-ओआरएस गटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : रोजाना बीस लाख का ग्लूकोज-ओआरएस गटक रहे लोग
विज्ञापन
शैलेन्द्र सिंह टिल्लू।
- फोटो : CITY OFFICE
गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्लूकोज एवं ओआरएस की मांग में पिछले महीने की तुलना में तीन से चार गुना की वृद्धि हुई है। जनपदवासी रोज बीस लाख रुपये से अधिक का ग्लूकोज एवं ओआरएस पी रहे हैं। ओआरएस डायरिया जैसी बीमारियों को दूर करने में मददगार होता है, जबकि ग्लूकोज एनर्जी के लिए लोग पीते हैं।
अप्रैल में जून जैसी गर्मी पड़ रही है। हर कोई परेशान है। बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उल्टी व दस्त से परेशान है। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में उल्टी एवं दस्त के मरीजों की भीड़ लगी रहती है। अस्पतालों में बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। चिकित्सक भी ओआरएस एवं ग्लूकोज आदि पीने की सलाह दे रहे हैं। इसकी वजह से महानगर में ग्लूकोज एवं ओआरएस की बिक्री मार्च की तुलना में तीन से चार गुना बढ़ गई है।
जनपद में ग्लूकोज एवं ओआरएस की बिक्री करीब चार गुना बढ़ गई है। रोज 20 से 25 लाख रुपये की बिक्री हो रही है। ऑरेंज फ्लेवर के ग्लूकोज की सबसे अधिक मांग है। - शैलेंद्र सिंह टिल्लू, अध्यक्ष, जिला अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
तापमान बढ़ने के साथ ही ग्लूकोज एवं ओआरएस की मांग तीन से चार गुना बढ़ गई है। रोजाना 20 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हो रही है। ऑरेंज फ्लेवर के ग्लूकोज की कहीं-कहीं पर उपलब्ध नहीं है।
- उमेश श्रीवास्तव, महासचिव, अलीगढ़ रिटेलर्स केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
जनपद में 32 सौ से अधिक दवा की दुकानें
जनपद में दवा का थोक बाजार फफाला में स्थित है। जनपद 32 सौ से अधिक दवा की दुकानें हैं। बाजार में 100 ग्राम के सादा ग्लूकोज की कीमत 29 रुपये, जबकि ऑरेंज फ्लेवर की कीमत 43 रुपये है। 200 ग्राम के पैकेट की कीमत क्रमश: 72 रुपये एवं 80 रुपये है। जन औषधि केंद्र में 100 ग्राम के पैकेट का मूल्य 30 एवं 300 ग्राम के पैकेट का मूल्य 65 रुपये है। दवा दुकानों पर इलेक्ट्रॉल पाउडर (21.80 ग्राम) की कीमत 20 रुपये है। जन औषधि केंद्र पर 20.5 ग्राम का ओआरएस का पैकेट 10 रुपये में उपलब्ध है।
इसलिए जरूरी है ग्लूकोज एवं ओआरएस
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि ग्लूकोज ड्रिंक ताकत के लिए सुझाया जाता है। यह शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। पीने के बाद ताकत महसूस होती है। डिहाइड्रेशन की समस्या दूर करने में भी काम आता है। डायरिया के मरीज को ओआरएस का घोल दिया जाता है। इसमें नमक और चीनी होती है।
एक मुट्ठी चीनी एवं चुटकी भर नमक से तैयार हो जाता है ओआरएस : डॉ. केके शर्मा
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा के मुताबिक, घर में ओआरएस (ओरल री-हाइड्रेशन साल्ट्स) आसानी से तैयार किया जा सकता है। एक मुट्ठी चीनी एवं चुटकी भर नमक एक लीटर पानी में मिलाकर घोल तैयार करें। अगर उपलब्ध हो तो नींबू डाल सकते हैं। इस घोल को बच्चों को पिलाने से बहुत फायदा होता है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं अन्य सरकारी अस्पतालों में ग्लूकोज एवं ओआरएस उपलब्ध है और डॉक्टर के सुझाव पर बच्चों को उपलब्ध कराया जाता है।

उमेश श्रीवास्तव ।- फोटो : CITY OFFICE