फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People bitten by a commotion of police siege

थाने का घेराव कर लोगों ने काटा हंगामा

Mon, 26 Oct 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अकराबाद
अमर उजाला ब्यूरो/अकराबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
People bitten by a commotion of police siege
थाना क्षेत्र के कस्बा पिलखना में सात दिन से लापता युवक की हत्या के बाद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए लोग आक्रोशित हो गए। रविवार को अकराबाद थाने पर सैकड़ों लोग पहुंच गए और थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को आरोपियों की गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



कस्बा पिलखना निवासी मुन्ना हसन के 25 वर्षीय बेटे जाहिद की हत्या कर शव चगेंरी नहर पर फेंक दिया था। उसका शव नहर के किनारे मिला था। इस पर जाहिद के परिजनों ने तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की थी। घर से बुला ले जाने वाले मोनू वार्ष्णेय को पुलिस ने गिरफ्तार करना दिखाया था। जब जाहिद के परिजन सुबह थाने पहुंचे तो मोनू थाने में नहीं था। यह बात उसके परिजनों ने कस्बे में बताई। इस बात को लेकर लोग भड़क और सैकड़ों की संख्या में अकराबाद थाने में पहुंच गए। थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। इतना ही नहीं, एसओ और कस्बा के लोगों ने नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन



जाहिद की पत्नी ने एसओ संजय कुमार से मोनू को रिमांड पर लाकर हत्या में शामिल अन्य लोगों के खुलासे की मांग की और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की। जाहिद की पत्नी का आरोप है कि मोनू तो उसको बुलाकर ले गया था, लेकिन उसकी हत्या करने के पीछे कई लोगों का हाथ है। हालांकि पुलिस इस मामले में जाहिद की पत्नी द्वारा बताए गए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसओ ने लोगों निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, उसके बाद लोग शांत हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि आठ दिन से लापता कस्बा पिलखना निवासी युवक जाहिद का शव शनिवार को हरदुआगंज क्षेत्र में चगेरी नहर पुल के पास पड़ा मिला। जानवरों ने शव को क्षतविक्षत कर दिया था। परिजनों ने कपड़े व अन्य सामान के आधार पर युवक की शिनाख्त की है। परिजनों ने कस्बे के ही एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।


एसओ संजय कुमार पांडेय का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed