{"_id":"627eb8395d483067543f86b8","slug":"people-are-suffering-due-to-sultry-heat-aligarh-news-ali291490113","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, पारा 43 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, पारा 43 पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गर्मी का सितम जारी है। शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान भी 43 के पार पहुंच गया। इससे पहले अप्रैल में एक बार पारा 44 पार गया था। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा की रही। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को खूब सताया। दोपहर में शहर के प्रमुख बाजार रेलवे रोड, समद रोड, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहे आदि स्थानों पर सन्नाटा पसर गया। बहुत जरूरी कामों से ही लोग अपने घरों से बाहर निकले। वाटर एटीएम खराब होने की वजह से लोग पानी तलाशते नजर आए। प्यास बुझाने के लिए किसी ने जूस पिया तो किसी ने कोल्ड ड्रिंक का सहारा लिया। बच्चों ने गर्मी भगाने के लिए स्वीमिंग पूल में छलांग लगाईं। युवतियों ने धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग किया।
कई सामाजिक संगठनों व संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर ठंडी प्याऊ लगाईं। शुक्रवार को जिला मलखान सिंह की ओपीडी में गर्मी के कारण पेट दर्द, उल्टी, दस्त आदि के 400 से ज्यादा मरीज आए। गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने कई मरीजों को भर्ती भी किया। गर्मी से बचने के लिए डॉक्टरों की सलाह है कि नमक नींबू का घोल बनाकर पीएं। दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।