{"_id":"5cf3a08cbdec2207897f342f","slug":"people-angry-after-dead-body-of-kid-found-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई वर्ष की बच्ची का शव मिलने पर थाने का घेराव, अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई वर्ष की बच्ची का शव मिलने पर थाने का घेराव, अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम
Sat, 08 Jun 2019 08:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
तनाव
- फोटो : अमर उजाला
थाना टप्पल इलाके में एक ढाई साल की बच्ची का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। जैसे ही यह खबर अधिकाधिक लोगों तक पहुंची आक्रोश बढ़ने लगा। लोगों ने गुस्से में आकर टप्पल थाने का घेराव किया और इसके बाद अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के टप्पल इलाके में एक ढाई साल की बच्ची, तीन दिन से लापता थी। आज कूड़े के ढेर में उसका शव सफाई कर्मचारी को दिखाई दिया। जैसे ही बच्ची का शव सफाईकर्मी को दिखाई दिया उसने पुलिस के पास जाकर मामले की इत्तला दी।
विज्ञापन
जैसे ही यह खबर बच्ची के गांव और परिजनों तक पहुंची तो उन्होंने गुस्से में थाने का घेराव किया और अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जाम लगाया। हालात की जानकारी मिलने पर एसएसपी आकाश कुलहरि और विधायक खैर अनूप प्रधान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन