फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Peaceful voting is the priority of administration, direct action will be taken on disturbances: DM

अलीगढ़ः शांतिपूर्ण मतदान प्रशासन की प्राथमिकता, गड़बड़ी पर होगी सीधे कार्रवाई : डीएम

Wed, 09 Feb 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Peaceful voting is the priority of administration, direct action will be taken on disturbances: DM
कृष्णाजंलि सभागार में में ब्रीफिंग मीटिंग में उपस्थित पुलिस अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं व कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी व विघ्न पैदा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और उनके खिलाफ सीधे कार्रवाई होगी। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मीडिया से बातचीत में डीएम ने बताया कि जिले में 27.65 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए पूरे जिले को 21 जोन, 303 सेक्टर में बांटा गया है। जहां जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इनके अलावा 111 माइक्रो ऑब्जर्बर की भी तैनाती रहेगी। 60 फीसदी संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों की लाइव वेब कास्टिंग की जाएगी। कहीं से कोई भी यहां मतदान की स्थिति देख सकेगा। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय सुरक्षा बल व पुलिस फोर्स की 120 से अधिक कंपनियां तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान सभी प्रत्याशियों एवं राजनैतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना होगा, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि पोलिंग बूथ के अंदर कोई भी सुरक्षाकर्मी प्रवेश नहीं करेगा। सभी मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसका वोट नहीं डाल सकता। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों, प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं से कहा है कि वे बूथ पर सुबह 5:30 बजे मॉक पोल के समय मौजूद रहें। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और एक बार मतदान की शुरुआत हो जाने के बाद मॉक पोल नहीं होगा। सभी पीठासीन अधिकारियों को नवीन मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी पुरानी मतदाता सूची का प्रयोग न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों के नियुक्त पोलिंग एजेंट का मुख्य कार्य मतदाता की पहचान करना है। कोई भी एजेंट मोबाइल फोन बूथ के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता अपने वाहन से पोलिंग बूथ से 100 मीटर पहले तक आ सकेगा। मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग रोकने के लिए आंगनबाड़ी या आशा कार्यकर्ता के रूप में एक महिला मौजूद रहेगी। डीएम ने मतदान कार्य में लगे मतदान कर्मियों व फोर्स से कहा है कि वे ड्यूटी के समय सभ्य आचरण कर लोगों की मदद कर अधिकाधिक मतदान कराने में योगदान दें।
पैरा मिलिट्री फोर्स के हाथ होगी पोलिंग बूथों की सुरक्षा : एसएसपी
अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मीडिया को बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों की चौकस सुरक्षा का नक्शा खींच लिया गया है। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। चुनाव में विघ्न डालने वाले अराजकतत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस का पूरा जोर ईवीएम, मतदान कर्मी व मतदाताओं की सुरक्षा पर है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पैैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगा। जबकि सिविल पुलिस व होमगार्ड की बूथों के बाहर व बैरियर पर ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा एलआईयू, फायर बिग्रेड समेत तमाम प्रकोष्ठों से जुड़े कर्मचारी व अधिकारी निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने में जुटे रहेंगे। एक सेक्टर मोबाइल के दायरे में पांच से छह मतदान केंद्र रखे गए हैं। मतदान केंद्र और उसके आसपास कहीं कोई भी झगड़ा- फसाद, दबंगई व मतदान को प्रभावित करने की कोई भी गतिविधि होने की सूचना पर अगले पांच मिनट में सेक्टर मोबाइल व क्यूआरटी घटनास्थल पर पहुंच जाएंगी। जो हर परिस्थितियों से निपटने में सक्षम होंगी। इसके लिए रूट प्लान भी तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा यूपी 112, पुलिस चौकी मोबाइल, क्लस्टर मोबाइल, क्यूआरटी, पिकेट भी मतदान के दौरान सक्रिय रहेंगी। जिले व गैर राज्यों की सीमाओं पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वालों को चिह्नित करने के साथ ही उनके खिलाफ प्रभावी एवं निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। चुनाव में किसी भी तरह से अराजकता फैलाने वालों पर सख्ती की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी भय के मतदान करने की अपील की है।
ये है जिले की स्थिति
- 294 संवेदनशील हेलमेट यानी छोटे-छोटे मिश्रित आबादी वाले इलाके।
- 209 अति संवेदनशील मतदान केंद्र।
- 436 संवेदनशील मतदान स्थल।
-240 क्रिटिकल पोलिंग बूथ।
यह रहेगी सुरक्षा की व्यवस्था
- 120 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, 2500 दरोगा, सिपाही व होगमार्ड गैर जनपदों से मिलेंगे।
- 36 अंतर जनपदीय व अंतरराज्यीय बैैरियर, 65 पुलिस- पिकेट, 54 चेक पोस्ट बनेंगी।
- हरियाणा - पलवल सीमा पर एक राज्य बैरियर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed