{"_id":"60170e4f8ebc3e32e764f856","slug":"pavana-cricket-academy-and-abdul-cricket-academy-won-the-match-city-office-news-ali2551179134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावना क्रिकेट एकेडमी व अब्दुल क्रिकेट एकेडमी को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावना क्रिकेट एकेडमी व अब्दुल क्रिकेट एकेडमी को मिली जीत
विज्ञापन
अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर विपिन कुमार मेमोरियल (अंडर-16) क्रिकेट टूर्नामेंट में पावना क्रिकेट एकेडमी ने प्लेयर च्वाइस एकेडमी को हराया, जबकि मोहम्मद जफर मेमोरियल (ओपन) क्रिकेट टूर्नामेंट में अब्दुल क्रिकेट एकेडमी ने अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी को शिकस्त दी।
रविवार को निर्धारित 25 ओवर के मैच में पावना क्रिकेट एकेडमी ने 189 रन बनाए। चिराग ने 53 रन व प्रवीण ने नाबाद 36 रन की पारी खेली। प्लेयर च्वाइस के गेंदबाज ध्रुव जोशी ने 2 विकेट झटके। जवाब में प्लेयर च्वाइस की टीम 23 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। पावना ने 41 रन से मैच जीत लिया। चंकी ने 49 रन व रवि ने 29 बनाए। पावना की तरफ से कपिल ने 3 व चिराग ने दो विकेट झटके। चिराग को मैन ऑफ मैच दिया गया।
अब्दुल क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान इमरान आलम ने नाबाद 70 रन, अब्दुल रहमान ने 69 रन व अनुज ने 31 रन बनाए। अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज कुणाल ने 3 विकेट, आर्यन ने 2 विकेट झटके। जवाब में उतरी अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी 69 रन बनाकर ढेर हो गई। मेहुल ने 18 रन व लक्ष्य ने 19 रन का योगदान दिया। अब्दुल एकेडमी के गेंदबाज मनीष-अली ने 3 -3, तरुण ने 2 विकेट झटके। इमरान को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर पर असलम अली, अब्दुल जब्बार, तहमीद अहमद आदि मौजूद रहे।