फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Patriotic tunes will resonate at the railway station

रेलवे स्टेशन पर गूंजेंगे देशभक्ति के तराने

Sat, 09 Jul 2022 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Patriotic tunes will resonate at the railway station
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को यात्रीगण ध्यान दें...की उद्घोषणा के साथ ही देशभक्ति के तराने भी सुनाई देंगे। स्टेशनों को तिरंगा थीम के साथ ही रंग-बिंरगी लाइटों से सजाया जाएगा। प्रयागराज मंडल के अधिकारी, कर्मचारी राष्ट्रगान अभियान में राष्ट्रगान कर वेबसाइट पर अपलोड भी करेंगे।
विज्ञापन

आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसमें रेलवे भी अपनी भागीदारी निभा रहा है। मंडल स्तर पर 31 अगस्त तक देशभक्ति से संबंधित गीत, निबंध और पेंटिंग एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही यात्रियों को आजादी के दीवानों की वीर गाथाएं रोमांचित करती रहेंगी। प्लेटफार्म व टिकटघर के पास बने डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों की टाइमिंग के साथ ही देशभक्ति गीत बजेंगे। तिरंगे पर आधारित अतिरिक्त लाइट शो सिस्टम लगाए जाएंगे। अमृत महोत्सव के तहत 31 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में रेलवे प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed