फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   wife did not come from her parents house, he committed suicide by hanging himself

Aligarh News: पत्नी मायके से नहीं आई, तो फंदे पर लटककर दी जान

Sat, 23 Mar 2024 03:17 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 23 Mar 2024 03:17 PM IST
सार

युवक 15 दिन पहले पत्नी-बच्चों सहित सिकंदराबाद में नौकरी करने चला गया था। वहां दंपती के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इस पर वह पत्नी को मायके छोड़ आया था। पत्नी को बुलाया लेकिन ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को भेजने से इंकार कर दिया। युवक ने अपनी मां को फोन कर कहा कि उसकी पत्नी साथ रहने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए वह फंदे पर लटककर जान देने जा रहा है। 

विज्ञापन
wife did not come from her parents house, he committed suicide by hanging himself
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कस्बा निवासी एक युवक ने सिकंदराबाद में फंदे पर लटककर जान दे दी। बताते हैं कि उसकी पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। फोन कर फंदे पर लटकने की चेतावनी भी दी थी, जिस पर ससुराल वालों ने कह दिया था कि- फंदे पर लटकना है तो लटक जाओ।
विज्ञापन


कस्बा निवासी 25 वर्षीय मोनू पुत्र रामवीर सिंह 15 दिन पहले पत्नी-बच्चों सहित सिकंदराबाद में नौकरी करने चला गया था। वहां दंपती के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इस पर वह पत्नी को मायके छोड़ आया था। 22 मार्च को फोन कर पत्नी को बुलाया लेकिन ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को भेजने से इंकार कर दिया। दोपहर बाद तीन बजे मोनू ने विजयगढ़ में अपनी मां को फोन कर कहा कि उसकी पत्नी साथ रहने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए वह फंदे पर लटककर जान देने जा रहा है। उसकी मां ने काफी समझाया लेकिन मोनू ने फोन काट दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सिकंदराबाद में अपने दोस्त को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही। दोस्त कुछ ही समय बाद कमरे पर पहुंचा तो अंदर से कमरे का दरवाजा बंद था। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर मोनू का शव फंदे पर लटक रहा था। उसकी मौत की खबर से मां का रोकर बुरा हाल था। उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed