{"_id":"61f2fe0094074167fd11f40e","slug":"patients-problems-increased-due-to-lack-of-physician-city-office-news-ali283950726","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः फिजिशियन नहीं होने से बढ़ी मरीजों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः फिजिशियन नहीं होने से बढ़ी मरीजों की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलखान सिंह जिला अस्पताल में फिजिशियन के अभाव में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। उनको ठीक से उपचार नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फिजिशियन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
मलखान सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 950 नए मरीज उपचार के लिए आए थे। सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज सबसे अधिक आ रहे हैं, लेकिन फिजिशियन उपलब्ध नहीं होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल में सिर्फ एक फिजिशियन डॉ. सुधीर वर्मा हैं, जो इस समय सीएमएस का भी कार्य देख रहे हैं।
इसकी वजह से वह मरीजों को समय नहीं दे पा रहे हैं। एक एमबीबीएस डॉक्टर ओपीडी में बैठ रहे हैं। सीएमएस डॉ. सुधीर वर्मा ने बताया कि फिजिशियन नहीं होने की वजह से दिक्कत हो रही है। वह मरीज को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। सीएमओ को स्थिति से अवगत करा दिया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जिला अस्पताल से मांग आने पर लखनऊ भेजूंगा। फर्स्ट रेफरल यूनिट पर कुछ डॉक्टरों की नियुक्ति हुई है। इसके लिए अनुमति लेनी होेगी। वह जिला अस्पताल की समस्या को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।