फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Patients increased in the hospital as the temperature increased

अलीगढ़ : तापमान बढ़ने के साथ ही अस्पताल में बढ़ गए मरीज

Thu, 24 Feb 2022 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Patients increased in the hospital as the temperature increased
दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
तापमान में वृद्धि के साथ ही महानगर के सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सर्दी, खांसी एवं बुखार के साथ ही एनीमिया, डायरिया एवं एलर्जी आदि से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में बुधवार को 1250 नए मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पुराने मरीजों को जोड़ दें तो यह संख्या दो हजार के आसपास है।
विज्ञापन

यही स्थिति पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की है। यहां पर 1032 नए मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पुराने मरीजों को मिला दें तो संख्या 1500 से अधिक है। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुधीर वर्मा ने बताया कि सभी तरह के मरीज आ रहे हैं। बुखार के अतिरिक्त डायरिया के मरीज भी आने लगे हैं। हालांकि इनकी संख्या अभी कम है। एनीमिया से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके सिंघल ने बताया कि ओपीडी में 150 से अधिक मरीज आ रहे हैं। अब वैसे मरीज ज्यादा आ रहे हैं, जो कोरोना काल में अस्पताल में आने के कार्यक्रम को टाल रहे थे। बीपी, मधुमेह एवं सांस के मरीज पूर्व की तरह आ रहे हैं। एलर्जी के बहुत मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ऐसे मौसम में पूरी सावधानी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed