{"_id":"5bfc5870bdec2241b2772fb8","slug":"passport-service-center-will-open-5-days-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में 5 दिन खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में 5 दिन खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रधान डाकघर कार्यालय परिसर में बनकर तैयार हुआ पासपोर्ट केंद्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को लिए नये साल से पहले मिलने जा रही पासपोर्ट सेवा केंद्र की सौगात की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। प्रधान डाकघर कार्यालय परिसर में बनकर तैयार हुए पासपोर्ट केंद्र के ऑफिस में सोमवार को उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। आज (मंगलवार) पासपोर्ट अधिकारी यहां डेरा डाल लेंगे।
सप्ताह में पांच दिन कार्यालय में काम होगा। शनिवार और रविवार को कार्यालय बंद रहेगा।
बुधवार को सांसद सतीश गौतम केंद्र का उद्घाटन करेंगे। पासपोर्ट सेवा केंद्र में दो कम्प्यूटर सेट सहित कैमरा, ब्राडबैंड लाइन और अन्य उपकरण स्थापित किए गए हैं। अंतिम दौर में यहां इंटरनेट की केबिल डालने का काम किया जा रहा है। उद्घाटन के बाद से ही यहां आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों का सत्यापन, बायोमैट्रिक और फोटो पासपोर्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद से दो अधिकारी यहां तैनात होंगे। साथ ही डाक विभाग के कर्मचारी इनका सहयोग करेंगे।
वरिष्ठ डाक अधीक्षक जीए प्रसाद ने बताया कि डाक विभाग के दो कर्मचारियों को पिछले दिनों क्षेत्रीय कार्यालय प्रशिक्षण लेने को भेजा गया था। शुरुआती दिनों में डाक विभाग के कर्मचारी सहयोगी के तौर पर कार्य करेंगे। बता दें कि प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने के बाद जनपद के लोगों को पासपोर्ट बनवाने को आवेदन करने के बाद गाजियाबाद के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रधान डाकघर में ही पासपोर्ट संबंधी सभी प्रक्रिया संपन्न होंगी।