फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Passenger train will run on Bareilly route after Corona period

अलीगढ़ः कोरोना काल के बाद बरेली रूट पर चलेगी पैसेंजर ट्रेन

Fri, 03 Dec 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Passenger train will run on Bareilly route after Corona period
कोरोना काल के बाद अब अलीगढ़-बरेली रूट पर रविवार से पैसेंजर ट्रेन चलेगी। सामान्य किराये की जगह तीन गुना किराये पर स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे ने बृहस्पतिवार शाम को बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन को चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के नंबर की शुरुआत में जीरो लगाया गया है। बताया गया है कि यह स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही है। जबकि कोरोना काल के समय इस रूट पर बंद हुई ट्रेन अभी तक नहीं चली है। ऐसे में यह पहली ट्रेन होगी, जब कोरोना काल के बाद अलीगढ़-बरेली रूट पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि बरेली-अलीगढ-बरेली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन रविवार से शुरू होगी। यह ट्रेन बरेली से अलीगढ़ के लिए तड़के 04.55 बजे चलेगी। सुबह 10.30 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। जबकि अलीगढ़ से बरेली के लिए यह ट्रेन सुबह 11.30 बजे चलेगी, जो शाम 05.50 बजे बरेली पहुंचेगी। इस ट्रेन का मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनामाई हॉल्ट, गोधा, अतरौली, धरमपुर, डिबाई, राजघाट नरौरा, बबराला, भकरौली, धनारी, पाठकपुर, बहजोई, माजदा हॉल्ट, चंदौसी, सिसरका, आसफपुर, पुरुआ खेड़ा, दबतरा, करेंगी, रेवती बहोड़ा खेड़ा, आंवला, निसोई, बिशारतगंज, रामगंगा स्टेशनों पर ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed