फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Passenger train numbers will change from July 1

यात्रीगण ध्यान दें: 1 जुलाई से बदल जाएंगे पैसेंजर ट्रेनों के नंबर, हो जाएगा विशेष ट्रेनों का दर्जा समाप्त

Fri, 14 Jun 2024 03:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 03:07 PM IST
सार

कोरोना काल में रेलवे ने अधिकांश पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के नंबर से चलाया था। अब इन्हें नियमित गाड़ी संख्या से संचालित करने का निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा लिया गया है।

विज्ञापन
Passenger train numbers will change from July 1
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन में सफर करने वाले सभी यात्री कृपया ध्यान दें। एक जुलाई से सभी पैसेंजर ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे। इन ट्रेनों को मिला विशेष ट्रेनों का दर्जा भी समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना काल में रेलवे ने अधिकांश पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के नंबर से चलाया था। अब इन्हें नियमित गाड़ी संख्या से संचालित करने का निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा लिया गया है। अलीगढ़ जंक्शन से होकर गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों को अब एक जुलाई से नियमित गाड़ी संख्या के साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि एक जुलाई से प्रयागराज मंडल के अलीगढ़ जंक्शन से होकर संचालित होने वाली स्पेशल रेल सेवाएं अब मौजूदा ''0'' नंबरिंग प्रणाली के बजाय नियमित गाड़ी संख्या में संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि यात्री नए नंबरों के जरिए इन सभी नियमित की गई ट्रेनों की वर्तमान स्थित, समय और टिकट बुक कर लाभ उठा सकेंगे। पहले पैसेंजर ट्रेनों में एक्सप्रेस का किराया लग रहा था, लेकिन दिसंबर के बाद से पैसेंजर ट्रेनों में कोरोना संक्रमण काल से पहले का किराया लागू हो गया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर्तन के बाद इस तरह होगी नई रेल नंबरिंग प्रणाली प्रभावी

वर्तमान गाड़ी संख्या, स्टेशन से स्टेशन तक आवृति नियमित, गाड़ी संख्या
-04929, अलीगढ़- दिल्ली प्रतिदिन 64101
-04930 दिल्ली -अलीगढ़ प्रतिदिन 64102
- 04931 अलीगढ़- दिल्ली प्रतिदिन 64103
- 04415 अलीगढ़-नई दिल्ली प्रतिदिन 64105
- 04908 नई दिल्ली-अलीगढ़ प्रतिदिन 64110
-04414 नई दिल्ली- अलीगढ़ प्रतिदिन 64114
-04287 अलीगढ़- दिल्ली प्रतिदिन 64151
- 04288 दिल्ली -अलीगढ़ प्रतिदिन 64152
-04290 अलीगढ़-टूंडला प्रतिदिन 64154
- 04289 टूंडला- अलीगढ़ प्रतिदिन 64165
- 04937 गाज़ियाबाद- टूंडला प्रतिदिन 64167
-04936 टूंडला- गाज़ियाबाद प्रतिदिन 64168
- 04417 हाथरस किला-दिल्ली प्रतिदिन 64581
-04418 दिल्ली- हाथरस किला प्रतिदिन 64582
-04183 टूंडला-दिल्ली प्रतिदिन 64583
-04184 दिल्ली- टूंडला प्रतिदिन 64584
- 04193 दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सूबेदारगंज प्रतिदिन 64595
-04194 सूबेदारगंज- दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन प्रतिदिन 64596
-04375 अलीगढ़- बरेली प्रतिदिन 54351
-04376 बरेली अलीगढ़ प्रतिदिन 54352
- 04377 अलीगढ़- बरेली प्रतिदिन 54353
- 04378 बरेली - अलीगढ़ प्रतिदिन 54354
- 04393 अलीगढ़- गजरौला प्रतिदिन 54391
-04394 गजरौला -अलीगढ़ प्रतिदिन 54392
-03333 दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सूबेदारगंज प्रतिदिन 63237

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed