{"_id":"68df58b04f599cc251040483","slug":"passenger-falls-from-moving-train-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Railway Station: चलती ट्रेन से गिरा यात्री, सिपाही ने हाथ खींचकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Railway Station: चलती ट्रेन से गिरा यात्री, सिपाही ने हाथ खींचकर बचाई जान
Fri, 03 Oct 2025 10:31 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:31 AM IST
सार
इरफान अलीगढ़ से दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे थे, लेकिन पैसेंजर ट्रेन की बजाए गलती से अमृत भारत एक्सप्रेस में चढ़ गए थे। इरफान चलती ट्रेन से उतरने के दाैरान फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिर गए। सिपाही बनवारी लाल ने यात्री का हाथ कड़कर अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर चलती अमृत भारत ट्रेन से गिरा युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
कानपुर से दिल्ली जा रही स्पेशल फेयर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से 2 अक्टूबर को एक यात्री अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर गिर गया। युवक ट्रेन की चपेट में आता उससे पहले ही आरपीएफ के सिपाही ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। इससे यात्री की जान बच गई। सिपाही के इस साहसपूर्ण कार्य की सराहना हो रही है।
विज्ञापन
आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 02: 41 बजे गाड़ी संख्या 04063 दिल्ली स्पेशल फेयर अमृत भारत पहुंची। ट्रेन के रवाना होने के दाैरान थाना रोरावर क्षेत्र के गोंडा रोड महफूजनगर निवासी 50 वर्षीय इरफान चलती ट्रेन से उतरने के दाैरान फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिर गए।
विज्ञापन
इस पर सिपाही बनवारी लाल ने यात्री का हाथ कड़कर अपनी ओर खींच लिया। इरफान अलीगढ़ से दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे थे, लेकिन पैसेंजर ट्रेन की बजाए गलती से अमृत भारत एक्सप्रेस में चढ़ गए थे। ज्यादा चोट नहीं आई है।
विज्ञापन