फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Parts of defense items will also be made in Talanagari

तालानगरी में भी बनेंगे डिफेंस आइटमों के पार्ट्स 

Sat, 04 Aug 2018 01:14 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 04 Aug 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
Parts of defense items will also be made in Talanagari
तालानगरी में भी बनेंगे डिफेंस आइटमों के पार्ट्स  - फोटो : Amar Ujala
डिफेंस कॉरिडोर में चयनित जिलों में शामिल अलीगढ़ में डिफेंस आइटम निर्माण के लिये चयनित टप्पल के अलावा तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में भी डिफेंस आइटम बनेंगे। इसके लिए प्रशासन ने यूपीएसआईडीसी से खाली पड़ी भूमि मांगी है। यही नहीं टप्पल में चिन्हित भूमि के लिए टप्पल के किसानों को मुआवजा देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। सरकार अनुपूरक बजट से इस प्रोजेक्ट के लिए बजट की व्यवस्था करेगी। इस बीच जमीन अधिग्रहण को अधिकृत यूपीडा ने पत्र भेजकर भूमि अधिग्रहण का काम शुरू करने की अनुमति प्रशासन से मांगी है। 
विज्ञापन


डिफेंस कॉरिडोर की 11 अगस्त को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक निश्चित रूप से अलीगढ़ के उद्योग जगत के लिए संजीवनी साबित होगी। इस बैठक से पूर्व जिले में डिफेंस आइटम बनाने के लिए प्रशासन ने कसरत आरंभ कर दी है। जिले में उद्योग लगाने के लिए टप्पल क्षेत्र में चिन्हित 650 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए यूपीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम) को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


निगम के अफसरों ने प्रशासन से भू अधिग्रहण का काम शुरू करने की अनुमति मांगी है। इधर प्रशासन ने टप्पल की भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने जा रहा है। शासन अनुपूरक बजट से अधिग्रहण की राशि प्रदान करेगी। यूपीएसआईडीसी के स्वामित्व वाले औद्योगिक क्षेत्र तालानगरी में भी उद्योग लगाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि तालानगरी की रिक्त पड़ी भूमि पर भी डिफेंस पार्ट्स बनाने की यूनिट लगाई जा सकती है। इसके लिए यूपीएसआईडीसी को जमीन की व्यवस्था करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि टप्पल की भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव शासन के पास भेजा जा रहा है। 


किसानों को मिलेगा सर्किल रेट का चार गुना 
 टप्पल में डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करने के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। इसके लिए किसानों को नियमानुसार सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि सर्किल रेटों का आंकलन कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed