फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Parrot Missing

लापता बोलने वाले अफ्रीकन तोता पर 10 हजार का इनाम

Thu, 11 Mar 2021 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Parrot Missing
सोशल मीडिया में वाइरल हो रहा है तोता का पोस्टर । - फोटो : CITY OFFICE
दो मार्च की सुबह रमेश विहार से गायब अफ्रीकन नस्ल के तोते को ढूंढने पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित हो गया है। शहर के ज्ञानसरोवर, मानसरोवर, सेंटर प्वाइंट समेत अन्य स्थानों पर पोस्टर लगवा दिए गए हैं। सोशल मीडिया भी तोता खोजने की अपील की गई है।
विज्ञापन

मकान नंबर 206 सरोज सदन साई वाटिका रमेश विहार निवासी सरोज सिंह पत्नी दान सिंह ने क्वार्सी थाने में तोता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इंसान का आवाज में बोलने और सीटी बजाने वाला भूरे रंग का तोता दो मार्च सुबह 8 बजे घर से निकल गया था। तब से उसका कोई पता नहीं है। तोता उनकी बहू और पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में अनुबंध पर कार्यरत पूर्व सीएमओ डॉ एसके वार्ष्णेय की पुत्री सौम्या का है। डॉ वार्ष्णेय ने बताया कि उनकी पुत्री लंदन में फेसबुक में बतौर सीनियर सॉफ्टवेयर तैनात है। उसने दो साल पहले इस तोते को 40 हजार रुपये में ऑनलाइन खरीदा था। छह माह पहले उन्होंने यह तोता बेटी के ससुराल वालों को दे दिया था। तोते का पता लगाने के लिए उन्होंने पहले 5 हजार इनाम रखा था। अब यह दस हजार कर दिया है। उसके पोस्टर ज्ञान सरोवर, मान सरोवर कॉलोनी और सेंटर प्वाइंट पर लगवा दिए हैं। तोता के बारे में मोबाइल नंबर 9412564180 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed