फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pappu sent to prison in robbery

पप्पू को डकैती में भेजा जेल

Fri, 16 Oct 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 16 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
शासन के इशारे पर पुलिस निशाने पर आए विधायक कोल के करीबी हिस्ट्रीशीटर सपा नेता भाइयों मुजाहिद गुड्डू-खालिद पप्पू पर पुलिस की सख्ती बरकरार है। बुधवार को देहरादून से गिरफ्तार किए गए खालिद उर्फ पप्पू को बृहस्पतिवार को डकैती के मुकदमे में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने रात में पप्पू को एहतियातन गांधीपार्क थाने में रखा। दिन निकलने के बाद कड़ी सुरक्षा में सिविल लाइंस लाया गया। यहां लिखा पढ़ी के बाद अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज    दिया गया।
विज्ञापन

अगस्त माह में मुख्यमंत्री और डीजीपी से हुई शिकायत के बाद 11 अगस्त की रात मुजाहिद गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसी दिन से पप्पू फरार चल रहा था। दोनों पर उस दिन सौतेले बड़े भाई मुशीर हसन खां की ओर से धोखाधड़ी व धौंस वसूली का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अलावा इन दोनों पर बरला व जवां में भी दो मुकदमे दर्ज हुए। बड़े भाई की ओर से दर्ज मुकदमे में कुछ दिन बाद पप्पू ने अपनी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। मगर इसके बाद 8 सितंबर को सिविल लाइंस में ही बन्नादेवी की ईशापुर कॉलोनी निवासी दिलशाद अली की ओर से डकैती का मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मुकदमे में 20 जून 2015 का वाकया बताते हुए केलानगर स्थित किराये के भवन में अवैध असलाहों सहित कब्जे के इरादे से सामान फेंकने, तोड़फोड़, डकैती, आगजनी आदि का आरोप लगाया था। इस मुकदमे में गुड्डू-पप्पू सहित दस लोग नामजद किए थे। तभी से पप्पू की पुलिस ने सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेदी के अनुसार पप्पू की तलाश में तीन टीमें इलाहाबाद, लखनऊ व देहरादून में लगी थीं। दो दिन पूर्व पप्पू के कर्जन रोड थाना डालनवान देहरादून स्थित विंडलेस अपार्टमेंट के फ्लैट में होने की खबर लगी। इस खबर पर लगी टीम ने बुधवार शाम चार बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर, कोर्ट में पेशी के दौरान पप्पू के तमाम समर्थकों की भीड़ वहां मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed