फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Papon Singer

पापोन के सुरों पर झूमा अलीगढ़

Thu, 13 Feb 2020 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Papon Singer
कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देते सिंगर पापोन। - फोटो : CITY OFFICE
बॉलीवुड गायक पापोन के सुरों और श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट से बुधवार की रात को कोहिनूर सभागार गूंज उठा। पापोन ने इन गुनगुनाती फिजाओं में बाबरे... गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक उनके सुरों के संगम में श्रोता डुबकी लगाते रहे।
विज्ञापन

पापोन नाइट का उद्घाटन मंडलायुक्त गौरी शंकर प्रियदर्शी, सीडीओ अनुनय झा, नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल, एसएसपी की पत्नी स्वस्ति राव कुलहरि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद झिलमिल रोशनी के बीच मंच पर पहुंचे गायक अंगराग महंता उर्फ पापोन ने सबसे पहले इन गुनगुनाती फिजाओं में बाबरे... गीत गाया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने गीतों की झड़ी लगाते हुए तुझसे दिल भर सा गया है.., जब से देखा कायनात हिला.., तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढोलना.., तू जो मिला तो हो गया सब हासिल आदि गीत गाकर समां बांध दिया। देर रात करीब 11:30 बजे तक चले कार्यक्रम में दर्शक गीतों की बारिश में कुर्सियों पर चढ़कर नाचे। पुलिस को भीड़ को काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे-तैसे लोगों को कुर्सियों पर बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed