फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Paper leak of Master in Agriculture Management, AMU students protest

मास्टर इन एग्रीकल्चर मैनेजमेंट का पेपर लीक, एएमयू छात्रों ने लगाया जाम

Wed, 22 May 2019 04:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 May 2019 04:15 AM IST
विज्ञापन
Paper leak of Master in Agriculture Management, AMU students protest
AMU

एएमयू छात्रों ने मास्टर इन एग्रीकल्चर मैनेजमेंट का पेपर रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार रात को बाब-ए-सैयद के पास रोड जाम कर दिया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा से पहले ही पेपर को मोबाइल से फोटो खींचकर लीक कर दिया गया। छात्रों के जाम लगाने से विवि में खलबली मच गई।

विज्ञापन


मंगलवार को रोजा इफ्तार के बाद दर्जनों छात्र बाब-ए-सैयद पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दी। छात्र परीक्षा नियंत्रक को बुलाने की मांग करने लगे। उनका आरोप था कि मास्टर इन एग्रीकल्चर मैनेजमेंट के पेपर को किसी ने मोबाइल से फोटो खींचकर लीक कर दिया। इसके चलते परीक्षा को रद्द किया जाए। प्रोक्टोरियल टीम के समझाने के बाद भी छात्र हटने से तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


एएमयू प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई ने परीक्षा नियंत्रक के हवाले से बताया कि छात्र लिखित में शिकायत दें तो जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि शाम में किसी छात्र ने फोन कर नियंत्रक को पेपर लीक होने की सूचना दी थी। नियंत्रक ने यूनियन स्कूल के प्राचार्य और आब्जर्वर से बात की तो उन लोगों ने इस प्रकार की किसी भी प्रकार की शिकायत से इंकार किया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को हाईकोर्ट ने वीसी लॉज और प्रशासनिक ब्लाक के सौ मीटर के दायरे में धरना-प्रदर्शन करने और रैली निकालने पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed