फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Paneer found adulterated in Pisawa

पिसावा में अपमिश्रित मिला पनीर, ढाई क्विंटल नष्ट कराया

Thu, 17 Mar 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Paneer found adulterated in Pisawa
सैंपल लेती एफडीए की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार अभियान छेड़े हुए है। बुधवार को तहसील गभाना क्षेत्र के गांव डेटा खुर्द- पिसावा में प्लांट में बन रहे करीब 2.50 क्विंटल अपमिश्रित पनीर को नष्ट करा दिया। यहां पामोलिन रिफाइंड ऑयल की मदद से पनीर तैयार किया जा रहा था। टीम ने यहां से पामोलिन रिफाइंड ऑयल के 150 टीन बरामद किए हैं। इसके अलावा जिले भर में विभागीय टीमों ने नमूने भरे। सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवनाथ सिंह ने तहसील गभाना तहसील के डेटा खुर्द (पिसावा) में छापामारी की। गांव के प्रदीप कुमार उर्फ भूरा के यहां पनीर निर्माण का प्लांट संचालित हो रहा था। जहां साफ-सफाई का पूरी तरह से अभाव था और चारों ओर गंदगी फैली पड़ी थी और आवारा पशु विचरण कर रहे थे। टीम को यहां 150 टीन (2250 किलोग्राम) पामोलिन रिफाइंड ऑयल अपमिश्रक बरामद किया गया। जिसका प्रयोग करते हुए पनीर का निर्माण किया जा रहा था। यहां से पनीर, दूध एवं रिफाइंड का नमूना संग्रहित किया गया। करीब ढाई क्विंटल पनीर, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये थी को नष्ट करा दिया गया, जबकि जब्त पामोलिन रिफाइंड ऑयल की कीमत चार लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

शहर में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकार अक्षय प्रधान के नेतृत्व में दुबे का पड़ाव स्थित ब्रह्मा डेयरी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह ने पनीर का एक नमूना, एकता नगर स्थित ईजीडे स्टोर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने चने की दाल का एक नमूना भरा। तहसील इगलास में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह ने थाना गोंडा के गांव शेखुपुर स्थित गोविंद डेयरी से खोया का एक नमूना लिया गया। सिविल लाइंस के रियाज अहमद के प्रतिष्ठान लियरा स्वीट्स से खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर ने खोया का एक नमूना लिया है। तहसील कोल के थाना व कस्बा मडराक स्थित प्रमोद कुमार के मिष्ठान भंडार से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज ने खाद्य पदार्थ गुजिया का एक नमूना लिया गया है। इन सभी नमूनों को जांच को प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed