फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Member sent to jail

उद्योगपति पर हमले में जिला पंचायत सदस्य को भेजा जेल

Tue, 12 Jan 2021 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Member sent to jail
तेजवीर सिंह गुड्डू के बेटे दीपक चौधरी को कोर्ट में ले जाते पुलिस कर्मी। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के प्रख्यात उद्योगपति (निर्यातक) पवना ग्रुप के एमडी स्वप्निल जैन पर शनिवार रात हुए हमले में नामजद आरोपी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के बेटे जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी को जेल भेज दिया गया। वहीं, इस मुकदमे के अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश चल रही है। पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इधर, तेजवीर सिंह की ओर से दी गई तहरीर पर अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

आगरा रोड पर मंगलायतन के पास रहने वाले नामचीन उद्योगपति देर रात अपने बुजुर्ग पिता की दवा लेने लैंबॉरगिनी कार से सेंटर प्वाइंट आए थे। इसी दौरान थार जीप से निकल रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुत्रों से गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस विवाद के बाद थार सवार युवकों ने पीछा कर उन पर नगला मंदिर के पास गाड़ी में टक्कर मारकर हमला किया। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना के आधार पर पुलिस ने तेजवीर सिंह के दो बेटों जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी व दूसरे बेटे कार्तिक के अलावा शोभांस व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रविवार दोपहर घर पर दबिश देकर दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अन्य की लगातार तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसओ मडराक राजीव सिंह के अनुसार गिरफ्तार दीपक को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर अस्थायी जेल भेज दिया है। साथ में हमले में प्रयुक्त की गई थार गाड़ी नंबर यूपी 81 सीपी-1111 को जब्त कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि इस मुकदमे के अन्य नामजदों की तलाश की जा रही है। इधर, तेजवीर सिंह गुड्डू की ओर से भी एक तहरीर सिविल लाइंस में दी गई है, जिसमें सेंटर प्वाइंट पर हुए विवाद के दौरान दूसरे पक्ष पर उनके बेटे के दोस्त दिग्विजय के सिर में बट मारकर चोट पहुंचाने व दीपक के पैर पर गाड़ी चढ़ाकर उसका पैर तोड़ने का आरोप है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के अनुसार उसकी सच्चाई जानने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। क्रास में मुकदमा दर्ज कराने की मंशा से तहरीर दी गई है। उस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगपति बोले, कानून अपना काम कर रहा है
इस घटना को लेकर सोमवार को हुई बातचीत में स्वप्निल जैन ने इतना ही कहा है कि वह शनिवार रात के उस चार-पांच मिनट के दृश्य को अपने जीवन में कभी भूल नहीं पाएंगे। यह सब हम जैसे व्यक्ति के साथ हुआ है तो आम व्यक्ति के साथ क्या हो सकता था। इस बात का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। पूरे मामले में पुलिस व कानून अपना काम कर रहा है। इससे ज्यादा और क्या कहा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हमले का वीडियो
शनिवार रात 12 बजे के बाद नगला मंदिर के पास हुई थार गाड़ी से लैंबॉरगिनी व एक्सयूवी में इरादतन टक्कर मारने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो भी देख रहा है, वह एक ही बात कह रहा है कि ऊपर वाले की नजर सीधी थी कि कार सवार बच गए। वरना हमलावरों ने तो उन पर इरादतन हमला किया था।
तेजवीर सिंह का मोबाइल बंद, नहीं हो सकी बातचीत
इस प्रकरण में दूसरे दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू से बातचीत का प्रयास किया गया। मगर उनका मोबाइल बंद होने के कारण बातचीत नहीं हो सकी।
व्हील चेयर पर कोर्ट में दीपक की पेशी
मडराक पुलिस जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी को सोमवार दोपहर व्हील चेयर पर न्यायालय में पेशी के लिए लेकर पहुंची। चूंकि दीपक के पैर में फ्रैक्चर है। इसलिए पहले मेडिकल परीक्षण में उसकी सभी चोटों का उल्लेख हुआ। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान परिवार के कुछ लोग व समर्थक भी न्यायालय परिसर में मौजूद रहे। इसके बाद खैर रोड आईटीएम कॉलेज स्थित अस्थायी जेल भेज दिया गया।

दीपक पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस के अनुसार दीपक पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज है। इनमें एक मुकदमा क्वार्सी में मारपीट का, जबकि दो मुकदमे सिविल लाइंस में धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed