{"_id":"6034136a8ebc3ee95e7642cd","slug":"panchayat-election-will-be-held-in-district-in-single-phase-city-office-news-ali2569721177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक चरण में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक चरण में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर शासन ने कमर कस ली है। अप्रैल में यह चुनाव हो सकते हैं। तैयारियों को परखने के लिए सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पूरे प्रदेश सहित अलीगढ़ की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने पर्याप्त व्यवस्था पूर्ण होने की जानकारी लेने के बाद निर्देश दिए कि जिले में एक चरण में ही चारों पदों के लिए एक साथ चुनाव होंगे। इससे न तो जनता को अधिक तकलीफ होगी और न ही अधिकारियों को बार-बार की भागदौड़ की जरूरत होगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा अभी भले ही नहीं हुई है। लेकिन तैयारियों को जिला प्रशासन से लेकर उत्तर प्रदेश शासन तक पूर्ण किया जा चुका है। इस बार चारों पदों (ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य) के लिए मतपत्रों का रंग भी निर्धारित हो गया है। जिले की तैयारियों को लेकर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने आयुक्त के सामने पूरे ब्योरा रखा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ जिला पुलिस भी पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्मिकों की संख्या, उनके आवागमन की व्यवस्था की भी तैयारी कर ली गई है। डीएम के मुताबिक आयुक्त ने संपूर्ण प्रदेश में निर्वाचन (एक जनपद एक चरण) में संपन्न कराया जाने की बात कही।
इसी के हिसाब से कार्मिकों का प्रशिक्षण, निर्वाचन प्रक्त्रिस्या में प्रयुक्त होने वाली सामिग्री की उपलब्धता, संवेदनशील, अति संवेदनशील, अति संवेदनशील प्लस एवं सामान्य मतदान केंद्र/मतदान बूथ की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन और मतपत्र, मत पेटिकाएं जिले में आ चुकी हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। मतदान केंद्रों का भी निर्धारण कर लिया गया है। ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत के वार्डों के आरक्षण के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने जिले की तारीफ की। उम्मीद है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।