फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat election: voter verification will start from now

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: आज से शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण

Thu, 01 Oct 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election: voter verification will start from now
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण बृहस्पतिवार आज से शुरू होगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। सत्यापन का यह काम 12 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत कौशल कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान मतदाता अपने फोटो युक्त पहचान पत्र के लिए 1 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 6 से 12 नवंबर तक इन सभी आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच की जाएगी। 13 नवंबर से 5 दिसंबर तक ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार की जाएगी। डॉक्टर मतदाता सूची का प्रकाशन 6 दिसंबर को होगा। 6 से 12 दिसंबर तक ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर दावे और आपत्तियां की जा सकेंगी। 13 से 19 दिसंबर तक इन सभी का निस्तारण होगा। निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी एवं उन्हें मूल सूची में समाहित करने की कार्रवाई 20 दिसंबर से 28 दिसंबर के मध्य होगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु का कवच पहनकर करेंगे सत्यापन
मतदाता पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ आरोग्य सेतु के कवच के घेरे में रहेंगे। कोरोना संक्त्रस्मण को देखते हुए चुनाव आयोग ने सभी बीएलओ को आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन में हर बीएलओ को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करना होगा। सर्वे के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य होगा। घर के अधिकतम एक या दो सदस्यों से ही पूरे परिवार का विवरण लेना होगा। अनावश्यक भी बचना होगा। परिवार के सदस्यों के आधार अथवा अन्य कागजात लेते समय बीएलओ अपने पास मौजूद सेनेटाइजर का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को निर्देश
-1 बीएलओ को अधिकतम 3 हजार मतदाताओं के पुनरीक्षण की जिम्मेदारी
2, इससे अधिक मतदाता होने पर दूसरा बीएलओ तैनात किया जाए
3, एक वार्ड अथवा मतदाता स्थल टूटकर दो बीएलओ में न बांटा जाए।
4, हर न्याय पंचायत में 1 पर्यवेक्षक तैनात किया जाय
5, 20 से अधिक मतदान स्थलों वाली न्याय पंचायतों में 2 पर्यवेक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed