{"_id":"60847ca98ebc3e5911503b14","slug":"panchayat-election-city-office-news-ali2618271159","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सुपर जोनल, आठ प्रभारी और तीन पर्यवेक्षणीय अधिकारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 सुपर जोनल, आठ प्रभारी और तीन पर्यवेक्षणीय अधिकारी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम चंद्रभूषण सिंह की ओर से 12 सुपर जोनल, आठ प्रभारी और तीन पर्यवेक्षणीय अधिकारी तैनात किए गए। इनकी जिम्मेदारी मतदान को शांतिपूर्ण कराने, मतदान के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराने की है।
आदेश के मुताबिक गंगीरी ब्लॉक में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट संदीप केला, बिजौली में सुपर सुरेंद्र कुमार, अतरौली में राजबहादुर, अकराबाद में अंजुम बी, जवां में संजीव ओझा, धनीपुर में कुंवर बहादुर सिंह, लोधा में ऊषा सिंह, इगलास में सौरभ यादव, गोंडा में भरत कुमार, खैर में सचिन, टप्पल में संतोष कुमार, चंडौस में एनके सहानिया को तैनात किया गया है। वहीं, ब्लाक गंगीरी, अतरौली, बिजौली का प्रभारी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार को बनाया गया है।
अकराबाद और धनीपुर का प्रभारी मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह को बनाया गया है। जवां ब्लाक में रंजीत सिंह और प्रवीण यादव संयुक्त रूप से प्रभारी मजिस्ट्रेट रहेंगे। इगलास और गोंडा ब्लाक में कुलदेव सिंह प्रभारी मजिस्ट्रेट रहेंगे। खैर व टप्पल ब्लाक में अंजनी कुमार सिंह को प्रभारी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। चंडौस में प्रवीण यादव को प्रभारी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पर्यवेक्षण के तौर पर एडीएम न्यायिक राकेश कुमार पटेल को गंगीरी, बिजौली, अतरौली, अकराबाद, जवां का जिम्मा सौंपा गया है। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी को धनीपुर और लोधा ब्लाक का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, इगलास, गोंडा, खैर, टप्पल, चंडौस का जिम्मा एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल का सौंपा गया है। डीएम ने बताया कि यह मजिस्ट्रेट 28 को पोलिंग पार्टी अपने-अपने विकासखंड से रवाना कराएंगे। 29 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान संपन्न कराएंगे, मतदान उपरांत मतपेटिकाओं को विकासखंड बार बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराएंगे।
विज्ञापन
12 रिजर्व निर्वाचन अधिकारी तैनात
प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए होने वाले मतदान की प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 12 निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किए गए हैं। यह सभी अपने-अपने विकास खंड पर उपस्थित रहकर अपरिहार्य स्थिति में निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इधर, गंगीरी के निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार आजाद को बीमारी के चलते ड्यूटी से मुक्त किया गया है। उनके स्थान पर सुनील कुलश्रेष्ठ को नई तैनाती दी गई है। कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक धनीपुर ब्लाक में सतेंद्र पाल सिंह, खैर में बजर प्रसाद, टप्पल में अनिल मिश्रा, बिजौली में राहुल यादव, अतरौली में नरेंद्र कुमार दिनकर, गंगीरी में ओमप्रकाश, गोंडा में इजहार अहमद, अकराबाद में गोविंद सिंह, जवा में देवेंद्र कुमार शर्मा, लोधा में सुरेंद्र कुमार कौशल, इगलास में मनोज कुमार गुप्ता, चंडौस में प्रमोद कुमार को तैनात किया गया है।