{"_id":"5ffcb0508ebc3e32f33c986b","slug":"panchayat-election-city-office-news-ali2535019128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के पहले भाजपा में मचा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के पहले भाजपा में मचा घमासान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले भाजपा में घमासान शुरू हो गया है। समन्वय बैठक में दो ‘वीरों’ के आमने-सामने आने से अंदरखाने की राजनीति गरमा गई है। हाई प्रोफाइल मामले में कूदने का साहस नेता नहीं जुटा पा रहे हैं।
खैर रोड स्थित गोमती गार्डन रिसोर्ट में रविवार शाम को पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की समन्वय बैठक हुई थी। इसमें ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी स्वयं मौजूद थे। इस बैठक में भाजपा के दो ‘वीर’ आमने-सामने आ गए। मामला एक जिला पंचायत सदस्य द्वारा एक नेता से लाखों रुपये लेने से संबंधित है। कुछ वर्ष पूर्व यह मामला काफी चर्चा में रहा था। एक नेता का कहना है कि पैसा देने और लेने वाले के बीच का मामला है। देने व लेने वाला जाने। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ‘यह बैठक का विषय नहीं’ कहकर मामले शांत कराने का प्रयास किया। पंचायत चुनाव को लेकर बनाए गए वार्ड संयोजक एवं ब्लॉक संयोजक को लेकर भी बैठक में जोरदार चर्चा हुई। यह भी मामला उठा कि अकराबाद ब्लॉक में एक ऐसे व्यक्ति को ब्लॉक संयोजक बना दिया गया है जो किसान आंदोलन के दौरान सरकार के खिलाफ धरना में शामिल हुआ है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद अकराबाद ब्लॉक के संयोजक को बदल दिया गया। अब शल्यराज सिंह नए ब्लॉक संयोजक होंगे। यह भी बात उठी कि कई संयोजक ऐसे बन गए हैं, जो दूसरी पार्टी के लिए काम करते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पंचायत चुनाव के जिला संयोजक चौधरी नत्थी सिंह से कहा कि ऐसे नामों पर प्रशभन चिन्ह लगाकर मेरे पास आएं। उन्हें बदल दिए जाएंगे। इस संबंध में कोई भी नेता मुंह खोलने को तैयार नहीं है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किसी तरह की विवाद से अनभिज्ञता जताई और कहा कि हो सकता है कि जब वह बाहर गए थे, उस समय कुछ हुआ हो। उन्होंने कहा कि अकराबाद के ब्लॉक संयोजक तो पहले ही हट गए हैं।