{"_id":"605110bd8ebc3ec39c36c9b4","slug":"panchayat-election-aligarh-news-ali2588027160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार रात 12 बजे खत्म हो जाएगा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार रात 12 बजे खत्म हो जाएगा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले बुधवार रात 12 बजे क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। साथ ही ब्लाक प्रमुखों के लॉगिन आईडी पर रोक लग जाएगी। इसके चलते मंगलवार देर सायं तक क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्यों के भुगतान की होड़ मची रही। बिल वाउचर लगाए जाते रहे। अधिक लोड होने के कारण पीएफ एमएस सर्वर भी गड़बड़ाया।
अप्रैल में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले प्रधान व जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। बुधवार रात 12 बजे क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल भी खत्म होने जा रहा है। इससे पूर्व एक अप्रैल 2020 से 16 मार्च 2021 के मध्य क्षेत्र पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान की होड़ मच गई है। अब तक विकास कार्यों के बिल वाउचर जिला कोषागार में जमा कराने से कतरा रहे ब्लाक प्रमुख व अफसर ऐन मौके पर बिल वाउचर प्रस्तुत करने में जुटे हुए हैं। इसके चलते पीएफ एमएस सर्वर पर मंगलवार को जबर्दस्त लोड रहा।
इस वित्तीय वर्ष में जिले की 11 क्षेत्र पंचायतों में कुल मिलाकर 549 काम हुए हैं। इनमें से 381 कामों का भुगतान हो चुका है। 140 भुगतान लंबित हैं। जबकि 28 भुगतान अनियमितताओं के चलते निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत इगलास का ब्योरा रिपोर्ट में उल्लेखित नहीं है। यहां कुछ विवाद बताया जा रहा है। इस वजह से रिपोर्ट में काम से लेकर अन्य मदों में शून्य दर्शाया गया है। कुल कितना भुगतान हुआ, इसका आकलन तो बुधवार को हो पाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी पारूल सिसौदिया ने स्वीकार किया कि क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल बुधवार रात 12 बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद यहां प्रशासकों की नियुक्ति होगी। इस मामले में शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम तक क्षेत्र पंचायतों की स्थिति
- अकराबाद- 66 भुगतान, 48 स्वीकृत, 10 भुगतान लंबित, आठ का भुगतान निरस्त, कुल 22327700 के बिल लगाए, 16090460 रुपये के बिल स्वीकृत, 2304240 रुपये के बिल लंबित, 3933000 रुपये के भुगतान रिजेक्ट।
- अतरौली- 85 भुगतान, 62 स्वीकृत, 22 भुगतान लंबित, एक भुगतान निरस्त, कुल 16429229 रुपये के बिल लगाए, 10741015 रुपये के बिल स्वीकृत, 5253962 रुपये के बिल लंबित, 43425 रुपये के भुगतान रिजेक्ट।
- बरौली- 47 भुगतान, 33 स्वीकृत, 07 भुगतान लंबित, सात का भुगतान निरस्त, कुल 13948095 रुपये के बिल लगाए, 9178163 रुपये के बिल स्वीकृत, 1659771 रुपये के बिल लंबित, 311016 रुपये के भुगतान रिजेक्ट।
- चंडौस- कुल 20 भुगतान, 19 को मिली स्वीकृति, 0 भुगतान लंबित, एक का भुगतान निरस्त, कुल 9739628 रुपये के बिल लगाए, 9362018 रुपये के बिल स्वीकृत, शून्य रुपये के बिल लंबित, 377610 रुपये के भुगतान रिजेक्ट।
- धनीपुर - कुल 25 भुगतान, 13 को मिली स्वीकृति, 6 भुगतान लंबित, 6 का भुगतान निरस्त, कुल 15741784 के बिल लगाए, 7981207 रुपये के बिल स्वीकृत, 2896827 रुपये के बिल लंबित, 4863750 रुपये के भुगतान रिजेक्ट।
- गंगीरी- कुल 167 भुगतान डाले, 119 को मिली स्वीकृति, 48 भुगतान लंबित, शून्य का भुगतान निरस्त, कुल 17870769 के बिल लगाये, 12579591 रुपये के बिल स्वीकृत, 5291178 रुपये के बिल लंबित, शून्य भुगतान रिजेक्ट।
- गोंडा-कुल 11 भुगतान डाले, 07 को मिली स्वीकृति, 03 भुगतान लंबित, एक का भुगतान निरस्त, कुल 4626191 के बिल लगाये, 3557674 रुपये के बिल स्वीकृत, 569818रुपये के बिल लंबित, 498699 रुपये के भुगतान रिजेक्ट।
- जवां-कुल 24 भुगतान डाले, 13 को मिली स्वीकृति, 07 भुगतान लंबित, 04 का भुगतान निरस्त, कुल 9941810 के बिल लगाये, 5803839 रुपये के बिल स्वीकृत, 1936952 रुपये के बिल लंबित, 2201019 रुपये के भुगतान रिजेक्ट।
-खैर- कुल 37 भुगतान डाले, 13 को मिली स्वीकृति, 24 भुगतान लंबित, शून्य का भुगतान निरस्त, कुल 13165932 के बिल लगाये, 4296428 रुपये के बिल स्वीकृत, 8869504 रुपये के बिल लंबित, शूून्य रुपये के भुगतान रिजेक्ट।
- लोधा-कुल 34 भुगतान डाले, 25 को मिली स्वीकृति, 09 भुगतान लंबित, शून्य का भुगतान निरस्त, कुल 17981795 के बिल लगाये, 13050624 रुपये के बिल स्वीकृत, 4931171 रुपये के बिल लंबित, शून्य रुपये के भुगतान रिजेक्ट।
-टप्पल- कुल 33 भुगतान डाले, 29 को मिली स्वीकृति, 04 भुगतान लंबित, शून्य का भुगतान निरस्त, कुल 11069091 के बिल लगाये, 10093547 रुपये के बिल स्वीकृत, 975544 रुपये के बिल लंबित, शून्य रुपये के भुगतान रिजेक्ट।