फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pallavi becomes Miss and Ojas becomes Mr. Farewell

Aligarh News: पल्लवी मिस और ओजस बने मिस्टर फेयरवेल, बच्चों ने नम आंखों से ली विदाई

Fri, 16 Feb 2024 10:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 10:04 PM IST
सार

फेयरवेल सेरेमनी में मिस और मिस्टर फेयरवेल के लिए प्रतियोगिता कराई गई और इसमें पल्लवी चौहान ने मिस फेयरवेल का और ओजस मिश्रा ने मिस्टर फेयरवेल का खिताब जीता। नितिन कुमार को स्कूल का हेड बॉय और भूमि बघेल को बेस्ट हेड गर्ल घोषित किया गया।

विज्ञापन
Pallavi becomes Miss and Ojas becomes Mr. Farewell
मिस और मिस्टर फेयरवेल - फोटो : स्वयं

विस्तार

मदर्स टच सीनियर सैकेंडरी स्कूल में फेयरवेल सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें पल्लवी चौहान मिस और ओजस मिश्रा मिस्टर फेयरवेल बने। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

फेयरवेल सेरेमनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य आरती मित्तल ने सरस्वती मां के समक्ष  दीप प्रज्वलित कर किया। जूनियर्स ने इंटर के सभी छात्रों का तिलक लगाया। कार्तिक गौड़ व एलिजा फातिमा ने संचालन किया। प्रधानाचार्य आरती मित्तल ने बच्चों से कहा कि वह मदर टच के बगीचे के फूल हैं और हमेशा ही अपनी महक से सबको सुगंधित करते रहेंगे। सीनियर बच्चों ने नम आंखों से विदाई ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेरेमनी में मिस और मिस्टर फेयरवेल के लिए प्रतियोगिता कराई गई और इसमें पल्लवी चौहान ने मिस फेयरवेल का और ओजस मिश्रा ने मिस्टर फेयरवेल का खिताब जीता। मिस्टर और मिस फेयरवेल को स्कूल प्रधानाचार्य आरती मित्तल ने सेशे और क्राउन पहनाया। नितिन कुमार को स्कूल का हेड बॉय और भूमि बघेल को बेस्ट हेड गर्ल घोषित किया गया। मोस्ट एनर्जेटिक और ऐंठूसियास्टिक पार्टिसिपेशन के लिए सुंदरम और पारुल को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। सेरेमनी में काजल, नम्रता चौहान, अनुष्का चौहान ने मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं । इस दौरान स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर नीरज कुशवाहा, उप प्रधानाचार्य शगुफ्ता परवीन  आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed