फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pakistani spices Demand increased in Ramadan

रमजान में बढ़ी पाकिस्तानी मसालों की मांग, सीमा पर तनाव के बावजूद बिक्री पर नहीं पड़ा असर

Wed, 08 May 2019 09:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 May 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Pakistani spices Demand increased in Ramadan
मसाले (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

बीते चार माह से भारत पाकिस्तान सीमा पर भले ही तनाव हो और व्यापार प्रभावित हुआ हो, लेकिन खाद्य पदार्थों का कारोबार अभी भी जारी है। लोग इस तनाव के बावजूद भी अपने मुंह का जायका बदलने को तैयार नहीं हैं। विशेष रूप से मसालों के मामले में पाकिस्तान की ‘शान’ कंपनी के मसाले अलीगढ़ वासियों की खास पसंद बने हुए हैं। बिरयानी हो या अन्य नानवेज डिश। इन्हीं मसालों का प्रयोग मुफीद माना जा रहा है। हालांकि तनाव के चलते इन मसालों के दामों में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन इन मसालों की बिक्री पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। उल्टे रमजान के दिनों में इनकी मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन


नानवेज व्यंजनों की जान हैं ये मसाले 
पाकिस्तान से आने वाले मसालों का प्रयोग मुख्यत: नानवेज व्यंजनों में होता है। बिरयानी, कोरमा, कबाब, चिकन फ्राई, आचारी चिकन, बटर चिकन, कढ़ाई चिकन, चिकन टिक्का, चिकन तंदूरी, चिकन जालफ्रेजी, चिकन चंगेजी हो या अन्य, सभी इन मसालों के बिना अधूरे हैं। 
विज्ञापन


दामों में हुआ मामूली इजाफा 
दोदपुर स्थित सेलेक्शन प्वाइंट के मालिक एजाज ने बताया कि चार माह में शान कंपनी के मसालों में करीब दस से पंद्रह रुपये का इजाफा हुआ है। पहले यह मसाला 60 रुपये की एमआरपी पर 60 ग्राम प्रति पैक के हिसाब से मिलता था और वह उसे 55 रुपये में बेचते थे। अब यह 75 रुपये की एमआरपी पर आ रहा है। वह उसे 70 रुपये में बेचते हैं। दोदपुर स्थित मसाला विक्रेता असलम ने बताया कि सीमा पर तनाव व दामों में मामूली बढ़ोत्तरी से भी पाकिस्तानी मसालों में कोई अंतर नहीं आया है। अभी भी बाजार में इसकी मांग पहले जैसी ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed