फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pakistan does not encourage its artists

पाकिस्तान यहां के कलाकारों को प्रोत्साहित नहीं करता

Mon, 24 Oct 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Mon, 24 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pakistan does not encourage its artists
TV actor inspector Hppu Singh, uncle David, writer Manoj Santoshi. - फोटो : amar Ujala
टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में दरोगा हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले टीवी कलाकार योगेश त्रिपाठी का कहना है कि उनके लिए पहले देश है। जब पाकिस्तान हमारे देश के कलाकारों को प्रोत्साहित नहीं करता तो फिर हम उनके यहां के कलाकारों को क्यों प्रोत्साहित करें। जो लोग पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम न करने देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


वह बिलकुल ठीक कह रहे हैं। वह यहां एक कार्यक्रम में आए थे और पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कई मशहूर धारावाहिकों में काम कर रहे योगेश त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें अपने काम से अभी संतुष्टि नहीं मिली है। वह लगातार और बेहतर काम करते रहना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि ‘भाभी जी घर पर हैं’ टीवी सीरियल काफी पसंद किया जा रहा है। इसलिए यह लगातार जारी रहेगा। त्रिपाठी मूल रूप से हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। वह कई साल से टीवी सीरियलों में काम कर रहे हैं। उससे पहले थियेटर पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने दिलफिरे फिल्म में भी काम किया है। उनका कहना है कि यह फिल्म अगले साल परदे पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मशहूर टीवी सीरियलों के लेखक मनोज संतोषी का कहना है कि छोटे परदे का अपना अलग वजूद है और कुछ टीवी सीरियलों की लोकप्रियता तो काफी बढ़ रही है। यही कारण है कि आज बड़े स्टार जैसे गोविंदा, बिपाशा बशु जैसे स्टार ‘भाभी जी घर पर हैं’ धारावाहिक में सेलीब्रेटी के लिए आ रहे हैं। 

उन्होंने इस बात से इंकार किया कि फिल्मों की छाया छोटे परदे पर पड़ रही है। संतोषी यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे और पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर 10-15 साल बाद छोटे परदे पर भी फिल्मोें की तरह बदलाव आता रहता है। यह जरूरी भी है।

उन्होंने कहा है कि उनकी कोशिश है कि छोटे परदे पर यूपी खासतौर पर ब्रज क्षेत्र का कल्चर दिखाई दे। इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं। मनोज संतोषी का कहना है कि वर्ष 1996 से मुंबई में उनके संघर्ष का सिलसिला जारी है और आज इस स्थिति में पहुंचे हैं। वह भाभी जी घर पर हैं, आई कम इन मैडम सहित कई टीवी सीरियलों के लेखक हैं।

मूल रूप से कासगंज के कस्बा गंजडुडवारा के निवासी अनूप उपाध्याय पिछले दो दशक से टीवी सीरियलों में काम कर रहे हैं। वह भी इससे पहले रंगमंच से जुड़े रहे हैं। यहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वह पहले थियेटर में काम कर चुके थे और उसके बाद वर्ष 1997 में मुबंई पहुंचे। वहां काफी संघर्ष किया और तब उन्हें छोटे परदे पर काम मिला। इस समय वह धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ में वह डेविड चाचा का किरदार निभा रहे हैं।


इसके पहले वह ‘चिड़ियाघर’ में भी वह छोटू मामा के किरदार को निभा चुके हैं। इसे भी काफी पसंद किया गया था। उपाध्याय ने बताया लाइफ ओके में भी वह काम कर चुके हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि उनके लिए भी देश सबसे पहले है। देश के आगे किसी से समझौता नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed