फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Paint businessman wife was stabbed to death with knives committed a sensational incident as soon as day hid

पेंट कारोबारी की पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या, दिन छिपते ही सनसनीखेज वारदात को दिया अंजाम

Tue, 08 Mar 2022 12:55 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 12:55 AM IST
सार

देहली गेट के कनवरीगंज बाजार में शांति पेंट एजेंसी के नाम से पेंट एजेंसी के संचालक विजेंद्र गुप्ता इंदिरा नगर में रहते हैं। सोमवार को वे खुद व उनका छोटा बेटा अनिकेत दुकान पर मौजूद थे।

विज्ञापन
Paint businessman wife was stabbed to death with knives committed a sensational incident as soon as day hid
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर के खैर रोड इंदिरा नगर इलाके में पेंट कारोबारी के घर में घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। वारदात में लूट का भी अंदेशा जताया जा रहा है। यह सनसनीखेज वारदात सोमवार देर शाम उस समय हुई, जब महिला घर में अकेली थीं। हालांकि, घटना के चंद घंटों बाद महिला ने नर्सिंग होम में दम तोड़ दिया। मगर देर रात परिवार में इलाज में देरी को लेकर आक्रोश था और नर्सिंग होम में हंगामेदार हालात बने हुए थे।

विज्ञापन


देहली गेट के कनवरीगंज बाजार में शांति पेंट एजेंसी के नाम से पेंट एजेंसी के संचालक विजेंद्र गुप्ता इंदिरा नगर में रहते हैं। सोमवार को वे खुद व उनका छोटा बेटा अनिकेत दुकान पर मौजूद थे। घर में उनकी 56 वर्षीय पत्नी सुनीता गुप्ता अकेली थीं। शाम करीब 8 बजे अनिकेत घर पहुंचा तो उसकी मां घर में खून से लथपथ पड़ी थी और शरीर पर चाकुओं के वार साफ दिख रहे थे। घर में सामान भी बिखरा पड़ा था और अलमीरा भी खुली पड़ी थी। 
विज्ञापन


इस बीच शोरशराबे पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में महिला को आगरा रोड के नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। खबर पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी, सीओ तृतीय सहित कई थानों का फोर्स व पीएसी घटनास्थल व नर्सिंग होम पर पहुंच गया। अस्पताल में तमाम व्यापारी व भाजपा नेता पहुंच गए थे। परिवार की नाराजगी शांत करने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी की पत्नी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई है। मामला लूट का है या किसी रंजिश से जुड़ा है। इसकी जांच की जा रही है। घर में पेंटर भी काम कर रहा है। उससे भी मजदूरी का विवाद निकलकर आ रहा है। जांच में तस्वीर साफ होगी। -श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed