{"_id":"64a433c635a6444a0e0eefc9","slug":"pagoda-echoed-with-har-har-bam-bam-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन मास का श्रीगणेश: हर-हर, बम-बम से गूंज उठे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन मास का श्रीगणेश: हर-हर, बम-बम से गूंज उठे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक
Tue, 04 Jul 2023 08:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Jul 2023 08:29 PM IST
सार
शहर के मध्य स्थित मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन किया। बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने खेरेश्वरधाम मंदिर में दर्शन किए। जलाभिषेक और दूध से अभिषेक किया। यहां हर- हर, बम- बम के जयकारे गूंज रहे थे। भक्तों ने शिव चालीसा का पाठ किया। मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में भक्त भजन-कीर्तन करते नजर आए।
विज्ञापन
अचलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
- फोटो : रूपेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन मास की मंगलवार से शुरुआत होते ही शहर में स्थित शिवालय हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंज उठे। बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल और दूध अर्पित किया और बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर पूजा की। सुबह से ही भक्तों की मंदिरों एवं शिवालयों के बाहर लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। यह क्रम दोपहर तक जारी रहा।
विज्ञापन
शहर के मध्य स्थित मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन किया। बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने खेरेश्वरधाम मंदिर में दर्शन किए। जलाभिषेक और दूध से अभिषेक किया। यहां हर- हर, बम- बम के जयकारे गूंज रहे थे। भक्तों ने शिव चालीसा का पाठ किया। मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में भक्त भजन-कीर्तन करते नजर आए।
विज्ञापन
अचल ताल स्थित अचलेश्वर मंदिर में भी भीड़ रही। जयगंज स्थित मंगलेश्वर, नाग नागेश्वर, राज राजेश्वर महादेव मंदिर में भी भीड़ जुटती रही। महिलाओं ने यहां भजन- कीर्तन किया। गभाना के श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम में भक्तों ने दुग्धाभिषेक किया।
विज्ञापन