फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PACs and waterlogging near PAC feasting on accidents, no hearing

दुघर्टनाओं को दावत दे रहे पीएसी के पास के गड्ढे और जलभराव, कोई सुनवाई नहीं

Mon, 24 May 2021 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
PACs and waterlogging near PAC feasting on accidents, no hearing
रामघाट रोड पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने 200 मीटर सड़क में जलभराव होने से यहां कई गड्ढे हो गए हैं। पानी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन सवार रोज इसमें गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। बड़े वाहनों के गुजरने पर पास से गुजरने वाले दोपहिया वाहन सवारों के कपड़े खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं इस जलभराव से बीमारियों के संक्रमण का भी खतरा है। कई सालों से यहां जलभराव हो रहा है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। खास बात ये कि प्रदेश में सत्ता बदलने का दावा करने वाले सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव का आवास कार्यालय यहीं पर है, वह भी कुछ नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

पूछने पर कहते हैं कि अगर ये काम लाख दो लाख का होता तो वह खुद ही करा देते, लेकिन इसमें 20 लाख से अधिक का खर्च है। इसलिए ये काम पीडब्ल्यूडी को करना चाहिए। गौर हो कि अमर उजाला की विनय नगर चौपाल में ये मुद्दा उठा था। मेयर मो. फुरकान, कोल विधायक अनिल पाराशर ने संयुक्त रूप से इसके स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया था, लेकिन दो महीने बाद भी कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं अमर उजाला की चौपाल में गया था, उस वक्त भी यही मसला उठा था। मैं आज अधिकारियों से बात कर वहां टीम भेजूंगा। जल्द ही सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।
-मो. फुरकान, मेयर एवं बसपा नेता
अमर उजाला की विनय नगर चौपाल में ये मुद्दा सामने आया था। पीडब्ल्यूडी के एसई से इस बारे में बात हुई है। उन्होंने सोमवार को सड़क के गड्ढे भरने को कहा है।
-अनिल पाराशर, कोल से भाजपा विधायक
हम सभी लोग इस रोड से गुजरते हैं। कुछ लोगों ने फोन कर बताया कि दो चार लोग चुटहिल हो चुके हैं। गड्ढे भरवाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा जा रहा है।

-ठा. दलवीर सिंह, बरौली से भाजपा विधायक
मेरे आवास कार्यालय के सामने ही 200 मीटर सड़क पर कई गड्ढे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर ये लाख दो लाख का काम होता तो मैं खुद ही करा देता, लेकिन ये 20 लाख से ऊपर से काम है। पीडबल्यूडी में कोई अफसर सुनने को राजी नहीं हैं।
-गिरीश यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed