फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   pac sports

खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन 38वीं वाहिनी अलीगढ़ का दबदबा

Tue, 20 Aug 2019 02:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
pac sports
38वीं वाहिनी अलीगढ़ पीएसी परिसर में सोमवार से चार दिवसीय 23वीं अंतर वाहिनी वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटवॉल एवं योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मेजबान टीम का सभी खेलों में दबदबा रहा। अन्य 13 टीमों ने भी जीत के लिए खूब दम दिखाया। दिन के अंत तक वॉलीबॉल के 5, बास्केटबाल के 4, हैंडवाल के 6 रोमांचक मुकाबले हुए। योग प्रतियोगिता में भी अलीगढ़ के जवानों ने खूब दम दिखाया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे पीएसी 38वीं वाहिनी के परिसर में मंडलायुक्त अजयदीप, सेनानायक अनीस अहमद अंसारी, संजय सिंह, सहायक सेनानायक उमर दराज खां, राजेंद्र सिंह, शिविर पाल सोमवीर सिंह, एसक्यूएम देश दीपक, सूबेदार सैन्य सहायक धीरेंद्र सिंह सहित सुधीर कुमार, बृजेश कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिता की पहली पाली में 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा बनाम 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 08वीं वाहिनी बरेली बनाम 23वीं वाहिनी मुरादाबाद, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद बनाम 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के बीच मुकाबले हुए। इसमें क्रमश: 28वीं, 23वीं और 44वीं वाहिनी विजेता रही। दूसरी पाली में 15वीं वाहिनी आगरा बनाम 49वीं वाहिनी गौतमबुद्ध नगर, मेजबान 38वीं वाहिनी अलीगढ़ बनाम 45वीं वाहिनी अलीगढ़ के बीच मुकाबले हुए। इसमें 15वीं वाहिनी आगरा और 38वीं वाहिनी अलीगढ़ विजेता रही। बास्केटवॉल प्रतियोगिता की पहली पाली में 43वीं वाहिनी एटा बनाम 23वीं वाहिनी मुरादाबाद, 44वीं वाहिनी मेरठ बनाम 41वीं वाहिनी गाजियाबाद, 28वीं वाहिनी इटावा बनाम 9वीं वाहिनी मुरादाबाद के मुकाबले हुए। इसमें क्र मश: 43वीं, 41वीं, 28वीं वाहिनी विजेता रही। दूसरी पाली में 38वीं वाहिनी अलीगढ़ बनाम 45वीं वाहिनी अलीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मेजबान 38वीं वाहिनी अलीगढ़ विजय रही। हैंडवॉल प्रतियोगिता की पहली पाली में 38वीं वाहिनी अलीगढ़ बनाम 8वीं वाहिनी बरेली, 23वीं वाहिनी मुरादाबाद बनाम 49वीं वाहिनी गौतमबुद्ध नगर, 28वीं वाहिनी इटावा बनाम 15वीं वाहिनी आगरा के मुकाबले हुए। इनमें क्रमश: मेजबान 38वीं वाहिनी, 49वीं वाहिनी, 28वीं वाहिनी विजेता रही। दूसरी पाली में 9वीं वाहिनी मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाम 41वीं वाहिनी गाजियाबाद, 43वीं वाहिनी एटा बनाम 45वीं वाहिनी अलीगढ़, 24वीं वाहिनी मुरादाबाद बनाम 47वीं वाहिनी गाजियाबाद के बीच मुकाबले हुए। इसमें क्रमश: 9वीं, 45वीं, 47वीं वाहिनी विजेता रही।

योगा में भी दिखाया दम
योगा प्रतियोगिता में आयु (21-25) वर्ष ग्रुप में 38वीं वाहिनी अलीगढ़ के प्रदीप कु मार प्रथम, 8वीं वाहिनी बरेली के राजकुमार द्वितीय व 9वीं वाहिनी मुरादाबाद के इशू भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहे। 25 से 30 आय ुवर्ग प्रथम स्थान पर 38वीं वाहिनी अलीगढ़ के अनिल आर्य, द्वितीय 45वीं वाहिनी अलीगढ़ के पवन दुबे व तीसरे स्थान पर 47वीं वाहिनी गाजियाबाद के योगेंद्र सिंह रहे। 30 से 35 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम 38वीं वाहिनी अलीगढ़ के कुलदीप यादव, द्वितीय 6वीं वाहिनी के अमित कुमार, तीसरे स्थान पर 8वीं वाहिनी बरेली के कमल सिंह रहे। 35 से 45 आयु वर्ग में प्रथम 44वीं वाहिनी मेरठ के सुरेश, द्वितीय 38वीं वाहिनी अलीगढ़ के अनुज, तृतीय 6वीं वाहिनी के रनवीर सिंह रहे। 45 वर्ष से आयु से ऊपर के वर्ग में प्रथम 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा के हरिओम सिंह, द्वितीय 6वीं वाहिनी के जितेंद्र सिंह, तृतीय 44वीं वाहिनी मेरठ के राजकुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed