फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ozone City road got approval from the government

Good News: ओजोन सिटी की सड़क को शासन से मिली मंजूरी, जिले में बनेंगे तीन लघु सेतु

Thu, 21 Dec 2023 09:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 09:57 AM IST
सार

रामघाट रोड से ओजोन सिटी होते हुए जीटी रोड और हाईवे के गांव सिंधौली के पास निकलता है। जब भी पुलिस-प्रशासन को किसी आपात स्थिति में जरूरत होती है तो दोनों चौराहों पर भारी यातायात प्रतिबंधित करने के साथ ही डायवर्जन (मार्ग परिवर्तित) भी कर दिया जाता है। वर्तमान में यह सड़क जर्जर हाल में है।

विज्ञापन
Ozone City road got approval from the government
ओजोन सिटी वाली टूटी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के रामघाट रोड को जीटी रोड से जोड़ने के लिए ओजोन सिटी रोड के निर्माण को भेजा गया प्रस्ताव शासन ने मंजूर कर लिया है। करीब 5.70 लंबे और 25 फीट चौड़े मार्ग का निर्माण 19.58 करोड़ की लागत से होगा। इस सड़क का निर्माण एशियाई विकास बैंक (एडीबी) योजना के तहत किया जाएगा। इसके लिए शासन ने ग्रीन सिग्नल देते हुए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हालांकि, बजट एवं अन्य औपचारिकताओं के भी एक-दो दिन में पूरा होने की उम्मीद है। इससे बाईपास जाने वाले वाहनों के अलावा आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें क्वार्सी चौराहे समेत शहर भर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


रामघाट रोड से ओजोन सिटी होते हुए जीटी रोड और हाईवे के गांव सिंधौली के पास निकलता है। जब भी पुलिस-प्रशासन को किसी आपात स्थिति में जरूरत होती है तो दोनों चौराहों पर भारी यातायात प्रतिबंधित करने के साथ ही डायवर्जन (मार्ग परिवर्तित) भी कर दिया जाता है। सैक़ड़ों वाहन इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। इसे बाईपास मार्ग के विकल्प के तौर पर प्रयोग किया जाता है। वर्तमान में यह सड़क जर्जर हाल और अतिक्रमण की चपेट में है।
विज्ञापन


अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2017 में इस रोड को लगभग सात करोड़ की लागत से बनवाया था। मगर छह महीने में ही यह सड़क जर्जर हालत में पहुंच गई और सात करोड़ रुपये पानी में बह गए। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सौरभ बैराठी ने बताया कि ओजोन सिटी को जाने वाली सड़क के निर्माण को शासन ने अपनी मंजूरी दे दी है। एक-दो दिन में सड़क निर्माण के लिए बजट जारी करने समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद ही टेंडर और निर्माण का कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बनेंगे तीन लघु सेतु, शासन ने जारी किया बजट
शासन ने जिले में तीन नए लघु सेतु निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया गया है। अब जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। शासन ने साथा चीनी मिल से मीरपुर-हरदुआगंज साथा नाले पर क्षतिग्रस्त लघु सेतु के निर्माण के लिए 53.21 लाख रुपये का बजट जारी किया है। 


इगलास-बिसाहुली गोरई मार्ग पर करबन नदी पर लघु सेतु निर्माण एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 397.40 लाख रुपये का बजट दिया गया है। इसी तरह जवां क्षेत्र के पिलौना-तेजपुर मार्ग स्थित नाले की क्षतिग्रस्त लघु सेतु निर्माण के लिए 86.78 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। अब यहां जल्द ही टेंडर एवं निर्माण का कार्य शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed