{"_id":"6af77dcd31ad27d14f06bd28","slug":"outrage-erupts-against-drug-abuse-medical-store-operator-flees-license-suspended-aligarh-news-c-2-gur1004-1110964-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नशे के खिलाफ फूटा गुस्सा, भागा मेडिकल स्टोर संचालक, लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नशे के खिलाफ फूटा गुस्सा, भागा मेडिकल स्टोर संचालक, लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण। संवाद
तुर्कमान गेट बाईपास पर खांसी आदि की दवाओं के नाम पर नशीले पदार्थ की बिक्री पर शुक्रवार को महिलाओं और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोरों पर धड़ल्ले से प्रतिबंधित कुट्टू व टिंचर ( कफ सीरप) की बिक्री की जा रही है। इससे कई लोगों की मौत हो चुकी है।
तुर्कमान गेट स्थित हितेश मेडिकल स्टोर संचालक पर इसे बेचने का आरोप लगा उन्होंने हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर संचालक शटर गिराकर भाग गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। शुक्रवार सुबह लगभग सुबह 6 बजे सराय काबा, तुर्कमान गेट और आसपास के इलाकों की महिलाओं ने एकत्रित होकर हितेश मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं। यहां महिलाओं ने संचालक चंदा सूर्यवंशी पर प्रतिबंधित कुट्टू और टिंचर बेचने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
इस पर स्टोर संचालक ने झगड़ा करने और लूटपाट का आरोप लगाया। इसकी जानकारी होने पर भाजपा एससी मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष संजू बजाज कोरी आदि वहां पहुंच गए। संजू बजाज ने बताया कि वे महिलाओं के साथ कोतवाली स्थित सीओ प्रथम के कार्यालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने पहले थाना प्रभारी और फिर सीओ को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ माह में पप्पू, सुनील, मुरारी आदि नाम के लोगों के नशा करने से मौत हो चुकी है। एक युवक की दो दिन पहले मौत हुई है। उनका कहना है कि सुबह चार बजे से ही आसपास के क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो संचालक मेडिकल स्टोर का शटर गिराकर भाग गया।
पुलिस भवन मालिक अशोक कुमार सैनी को लेकर थाने आ गई। अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने केवल दुकान किराये पर दे रखी है। उन्होंने कहा कि वह अब आरोपी यहां प्रतिबंधित कुट्टू व टिंचर नहीं बेचने देगा। इस दौरान संजय माहौर, दीपक माहौर, राहुल माहौर, राजू माहौर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सीओ प्रथम कमलेश कुमार का कहना है कि लोगों की शिकायत मिलने पर इसकी जानकारी ड्रग इंस्पेक्टर को दी गई। मेडिकल स्टोर विशाखा के नाम से रजिस्टर्ड है। ड्रग इंस्पेक्टर ने इस मामले में कार्रवाई की है।
84 फीसदी एल्कोहल, 50 रुपये में बिक्री
लोगों का कहना है कि शहर में कई मेडिकल स्टोर संचालक कफ सीरप के नाम पर प्रतिबंधित दवा की बिक्री कर रहे हैं। स्थानीय लोग इसे कुट्टू और टिंचर कहते हैं। इसमें 84 फीसदी एल्कोहल होता है। इसकी 100 एमएल की शीशी 50 से 100 रुपये में बिक्री की जा रही है। लोग शराब के स्थान पर सस्ते नशे के रूप में इसका सेवन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में युवा नशे की दलदल में फंस रहे हैं।
15 दिन पहले हुई थी शिकायत, एक दिन पहले निलंबन
ड्रग इंस्पेक्टर दीपक लोधी ने बताया कि हितेश मेडिकल स्टोर की शिकायत उन्हें 15 दिन पहले मिली थी। इसके बाद जांच शुरू की गई। बृहस्पतिवार को इसी शिकायत पर इसे निलंबित किया गया। हालांकि इसकी जानकारी मेडिकल स्टोर संचालक को नहीं थी। शुक्रवार को लोगों के हंगामा करने की सूचना उन्हें पुलिस ने दी। इसके बाद निलंबन की प्रति संचालक को सौंपकर मेडिकल स्टोर बंद करा दिया गया।
झारखंड की कंपनी बना रही दवा, भेजा नोटिस
डीआई का कहना है कि मेडिकल स्टोर पर जिस टिंचर या कुट्टू बेचने की शिकायत मिली थी। उसे झारखंड की कंपनी बनाकर बिक्री कर रही है। ये नॉन शेड्यूल दवा की श्रेणी में आता है। इस कंपनी को नोटिस भेजा जा चुका है। ऐसे मामलों की शिकायत मिलने पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है।