फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Our full salary will go to penalties

हमारी पूरी तनख्वाह जुर्माने में चली जाएगी

Sun, 01 May 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Our full salary will go to penalties
ज्ञापन
 शौचालय विहीन विद्यालयों में शौचालय की व्यवस्था की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने यहां खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन दिया। शिक्षकोें ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई स्कूली बच्चा खुले में शौच करेगा तो शिक्षक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। ऐसे तो उनकी तनख्वाह जुर्माने में ही चली जाएगी। संघ ने यह ज्ञापन डीएम और नगर आयुक्त को भी दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की नगर इकाई के पदाधिकारी व शिक्षक यहां नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। वहां अध्यापक व अध्यापिकाओं ने नगर शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नगर शिक्षा अधिकारी से शिक्षकोें ने कहा कि उनका यह आदेश कि यदि कोई बच्चा खुले में शौच करता मिलेगा तो इस पर संबंधित हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी और जुर्माना उसी से वसूला जाएगा। पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

संघ इसका विरोध करता है। ऐसे तो अध्यापकों की पूरी तनखाह जुर्माने में ही चली जाएगी। शहर के डेढ़ दर्जन से ज्यादा विद्यालयों में शौचालय नहीं हैं। संघ के पदाधिकारियोें ने कहा कि इस समस्या से खुद शिक्षक भी परेशान हैं। कई शिक्षिकाओं को तो पथरी हो गई है और अन्य बीमारियां हो गई हैं। इसलिए शौचालयविहीन विद्यालयों में शौचालय बनवाए जाएं।  नगर शिक्षा अधिकारी ने हालांकि यह कहा कि जहां स्कूलों में शौचालय नहीं हैं, वहां वैकल्पिक इंतजाम हैं लेकिन शिक्षकों ने उनकी इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। बाद में नगर शिक्षा अधिकारी ने उन्हें इस बारे में नगर निगम के अधिकारियोें से  वार्ता करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके  पर संघ की महानगर इकाई के  संरक्षक जैनुअ आबेदीन, अध्यक्ष अंसार कुरैशी, मंत्री अजयपाल सिंह, कोेषाध्यक्ष बिंदु शर्मा, श्रीनिवास सिंह, राजीव चौधरी, दानिश अख्तर, बदरुद्दीन, अर्चना पचौरी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed