{"_id":"65646174d181b3fe1b0e9b59","slug":"orders-to-keep-all-board-schools-of-aligarh-closed-on-28th-november-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed: सभी बोर्ड के स्कूल 28 नवंबर को बंद रखने के आदेश, यह है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: सभी बोर्ड के स्कूल 28 नवंबर को बंद रखने के आदेश, यह है बड़ी वजह
Mon, 27 Nov 2023 03:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Nov 2023 03:52 PM IST
सार
शहर में अत्यधिक धुंध और प्रदूषण के चलते नगर निगम सीमा के तहत आने वाले सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यालय 28 नवंबर को बंद रहेंगे।
विज्ञापन
School Closed
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को 28 नवंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। स्कूलों को अत्याधिक धुंध और प्रदूषण के चलते बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
शहर में अत्यधिक धुंध और प्रदूषण के चलते नगर निगम सीमा के तहत आने वाले सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यालय 28 नवंबर को बंद रहेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन
27 नवंबर को सुबह से ही धुंध रही और ठंडी हवा चलीं। सूरज भी धुंध में छिपा हुआ नजर आया। दीपावली से लेकर अब तक हवा की गुणवत्ता सही नहीं हो पाई है। जिसके कारण वातावरण में प्रदूषण व्याप्त है। अभी ऐसा मौसम एक से दो दिन तक रहने की संभावना नजर आ रही है।
विज्ञापन