फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Orders to conduct missed practical exams along with related semesters

Aligarh News: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा सेमेस्टर के साथ, परीक्षाफल से असंतुष्ट एक महीने में दें प्रार्थना पत्र

Sat, 09 Dec 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 09 Dec 2023 12:36 AM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधित सेमेस्टर के साथ कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र एक महीने में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं।

विज्ञापन
Orders to conduct missed practical exams along with related semesters
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने परीक्षार्थियों की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधित सेमेस्टर के साथ कराने के आदेश दिए हैं। यह निर्णय परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। परीक्षार्थियों के अनुरोध पर विश्वविद्यालय ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली में प्रयोगात्मक परीक्षा छूट जाने के बाद महाविद्यालयों व परीक्षार्थियों द्वारा पुन: प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रत्यावेदन किया था। 16 अक्तूबर 2023 को परीक्षा समिति की बैठक में लिखित परीक्षा के समान प्रयोगात्मक परीक्षा के छूटे हुए परीक्षार्थियों की परीक्षा संबंधित सेमेस्टर के साथ कराने का निर्णय लिया गया था। विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली में प्रयोगात्मक परीक्षा छूटी हुई समस्त प्रयोगात्मक परीक्षाएं संबंधित सेमेस्टर के साथ कराई जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षाफल से असंतुष्ट एक महीने में दे सकते प्रार्थना पत्र
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षाफल से असंतुष्ट परीक्षार्थी एक महीने में ही प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। महाविद्यालयों और परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षाफल घोषित हो जाने के बाद कई महीने के बाद परीक्षाफल से असंतुष्ट होने का प्रार्थना पत्र विवि को प्रस्तुत किया जाता है, जिससे परीक्षा कार्य प्रभावित होता है। 22 अक्तूबर 2023 को परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि परीक्षाफल घोषित होने के बाद एक महीने में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। इसके बाद प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 से ज्यादा महाविद्यालय ने नहीं किए अपलोड अंक
200 से ज्यादा महाविद्यालयों ने मिड टर्म की परीक्षा के अंक अपलोड अपलोड नहीं किए हैं। विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि सत्र 2023-24 के विषम सेमेस्टर के मिड टर्म की परीक्षा 16 अक्तूबर को संपन्न करानी थी और उसके अंक महाविद्यालय की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपलोड किया जाना था, लेकिन अधिकांश महाविद्यालयों ने मिड टर्म परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि कुलपति के आदेश पर महाविद्यालय 14 दिसंबर तक अंक अपलोड कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed