फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Opposition to opening of front office

फ्रंट ऑफिस खोले जाने का विरोध: वकीलों की हड़ताल, फंसीं 2500 रजिस्ट्री, अधिवक्ताओं ने नगीना सांसद से की यह अपील

Sun, 04 May 2025 02:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 02:58 PM IST
सार

तहसील स्तर पर लोगों के काम को सुविधाजनक बनाने के लिए यहां पर फ्रंट ऑफिस शुरू किए जाने का प्रस्ताव है। शुरू में यह व्यवस्था तहसील कोल और खैर में लागू करने की योजना बनाई गई है। इसकी जानकारी होने के बाद से ही अधिवक्ता विरोध में हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन
Opposition to opening of front office
तहसील कोल में धरने पर बैठे अधिवक्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

तहसीलों में फ्रंट ऑफिस खोले जाने के विरोध में जिले के तहसील राजस्व बार के अधिवक्ता पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। इन दस दिनों में हड़ताल के चलते पांचों तहसीलों में लगभग 2500 रजिस्ट्री नहीं हो सकी हैं। कार्यदिवस में इन तहसीलों में तकरीबन 250 रजिस्ट्री होती हैं। इसके अलावा नामांतरण, खसरा खतौनी निकलवाने तक के लिए लोग परेशान हैं। अन्य काम भी अटके हैं। कोल तहसील राजस्व बार के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि फ्रंट ऑफिस का फैसला सरकार ने वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

तहसील स्तर पर लोगों के काम को सुविधाजनक बनाने के लिए यहां पर फ्रंट ऑफिस शुरू किए जाने का प्रस्ताव है। शुरू में यह व्यवस्था तहसील कोल और खैर में लागू करने की योजना बनाई गई है। इसकी जानकारी होने के बाद से ही अधिवक्ता विरोध में हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी रजिस्ट्री प्रतिदिन (औसतन)
तहसीलवार - रजिस्ट्री

कोल- 56
खैर- 70
इगलास-40
अतरौली-34
गभाना- 50
नोट : योग 250 रजिस्ट्री हरेक कार्यदिवस पर।

क्या कहते हैं अधिवक्ता

जो काम अब तक अधिवक्ता, कातिब और अन्य तहसील कर्मी करते थे, अब उसे निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। यह नहीं होने दिया जाएगा।-विजय तेवतिया, अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन।
फ्रंट ऑफिस के फैसले से अधिवक्ता और उनसे जुड़ा स्टाफ बेरोजगार हो जाएगा। इस क्षेत्र में निजी एजेंसी और लोगों का दखल हो जाएगा।-रवि चौहान एडवोकेट।
यह फैसला अधिवक्ता विरोधी है। पूरे प्रदेश का समर्थन हमें मिल रहा है। सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ेगा। तब तक हम धरने पर हैं।-अनुज कुमार राघव, उपाध्यक्ष, बार एसोसिएशन


अटक गए हैं काम

एक हफ्ते से तहसील में चक्कर लगा रहा हूं लेकिन काम नहीं हो पा रहा है, इतंजार है कि हड़ताल खत्म हो। - प्रवीन
मैं हाजीपुर से आई हूं, तीन दिन से खतौनी निकलवाने के लिए परेशान हूं। हड़ताल के चलते काम नहीं हो पा रहा।- सोनू देवी


हमारे कार्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए सूचनाएं मांगी गई हैं। फ्रंट ऑफिस के संबंध में कोई शासनादेश आदि नहीं है। इसका मुख्य मकसद रजिस्ट्री के लिए आने वाले लोगों को सुविधाएं प्रदान करना है। अभी तक धरातल पर कुछ नहीं है।- ब्रजेश कुमार सिंह, एआईजी स्टांप

अधिवक्ताओं ने नगीना सांसद से की अपील, धरने पर आएं

नगीना के सांसद चंद्रशेखर से तहसील अधिवक्ताओं ने अपील की है कि वह समय निकालकर धरने में शामिल हों। इस संबंध में तहसील राजस्व बार एसोसिएशन की ओर से पत्र भेजा गया है। तहसील कोल सहित प्रदेश की 143 तहसीलों के निबंधन कार्यालयों में फ्रंट ऑफिस के विरोध में चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन में शनिवार को पूर्व विधायक विवेक बंसल और सपा नेता एवं पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह शामिल हुए। 

अधिवक्ताओं ने तहसील दिवस के चलते प्रशासनिक अधिकारियों के सामने फ्रंट ऑफिस के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और सरकार से फ्रंट ऑफिस खोले जाने के फैसले को वापस लेने की मांग की। अध्यक्षता विजय सिंह तेवतिया ने की और संचालन महेंद्र सिंह धाकड़े ने किया। इस माैके पर अनुज राघव, दीपक वर्मा, ओपी सिंह, चतुर सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, राजबहादुर, रहीमुद्दीन, रामगोपाल, निधीश भट्ट, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed