फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Open mouth or leave office Jaanः Jmirullah Mayor

जमीरउल्लाह मुंह खोलें या पद छोड़ कर जाएंः मेयर

Mon, 20 Jun 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Open mouth or leave office Jaanः Jmirullah Mayor
जमीरउल्लाह मुंह खोलें या पद छोड़ कर जाएंः मेयर - फोटो : रुपेश
कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान के अमर्यादित बयानों को लेकर मेयर शकुंतला भारती ने वूमेन पावर सेल 1090 पर शिकायत कर विधायक की कानूनी घेराबंदी शुरू कर दी है। जमीरउल्लाह को चुनौती दी है कि वह अपना मुंह खोलें अन्यथा पद से त्यागपत्र देकर शहर छोड़ कर जाएं। बढ़ती सगरर्मी को देखते हुए मेयर की प्रेसवार्ता एवं भाजपा बैठक के दौरान बारहद्वारी स्थित भाजपा कार्यालय को पुलिस-प्रशासन ने चारों तरफ से घेर लिया था।  
विज्ञापन

शनिवार को कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान ने प्रेस कांफ्रेंस कर मेयर शकुंतला भारती पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि मैंने मुंह खोला तो मेयर मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी। रविवार को मेयर ने प्रेस कांफ्रेंस कर कोल विधायक को चुनौती दी कि वे मुंह खोलें और मेरा इतिहास बताएं। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो अपने पद से त्यागपत्र दें। उन्होंने कहा कि विधायक ने पिछड़ी जाति की महिला होने पर उनके चरित्र हनन का प्रयास किया है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत के बाद वूमेन पावर सेल की पावर भी पता लग जाएगी और महिला अपराधों के प्रति सपा सरकार की गंभीरता भी सामने आएगी। उन्होंने कहा कि विधायक कभी उनके पड़ोसी नहीं रहे हैं और होश संभालने के बाद कभी पास में नहीं देखा है। विधायक जो मुंह में आए बक देते हैं। किसी का मुंह काला कर देते हैं और किसी को गधे पर बैठाकर घुमाते हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की खबर ‘मैंने मुंह खोला तो मेयर मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी : जमीर’ 19 जून 2016 पेज नंबर-7 के साथ पूरी शिकायत वूमेन सेल 1090 पर भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होती है तो महिला आयोग का दरवाजा खटखटाएंगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं की बैठक में कोल विधायक के बयान पर आक्रोश व्यक्त किया गया। भाजपा नेताओं ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए 48 घंटे का अल्टीमेेटम दिया है और कहा है कि प्रशासन जमीरउल्लाह को समझाने में नाकामयाब रहा तो वो अपने तरह से समझाने में समर्थ हैं। बारहद्वारी कार्यालय के नीचे मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ से बाद में भाजपा नेताओं ने बातचीत की।
नो कमेंटस ः जमीर
अलीगढ़ (ब्यूरो)। कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह और मेयर शकुंतला भारती के बीच बयान-युद्ध में रविवार को मेयर ने पत्रकारवार्ता कर विधायक को खुली चुनौती दे डाली। देर रात जब विधायक से बात की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा- नो कमेंटस..।
1090 में शिकायत
1090 में जब महिला शिकायत दर्ज कराती है तो वो शिकायत लखनऊ में 1090 के मुख्यालय पर दर्ज होती है। वहां से ये शिकायत संबंधित जिले के पुलिस सेल को भेजी जाती है। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। मेयर शकुंतला भारती की शिकायत भी रविवार या सोमवार सुबह तक लखनऊ से फारवर्ड होकर आ जाएगी।

जनता को उकसा रहे सपा नेता ः सांसद
जमीरउल्लाह का नाम लिए बगैर सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सपा के एक जनप्रतिनिधि क्रिया-प्रतिक्रिया के लिए जनता को उकसा रहे हैं। बयानबाजी के चक्कर में अपनी मर्यादा भूल गए हंै, जो राजनीतिक सूचिता के खिलाफ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed