फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Open manhole in community toilet

Aligarh News: सामुदायिक शौचाल का खुला मेनहोल बना काल, गाय गिरकर मरी, अब तक कई बच्चे घायल

Fri, 30 Jan 2026 05:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Jan 2026 05:29 PM IST
सार

मेनहोल का ढक्कन खुला होने के कारण आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे अगल-बगल के घरों में रहना दूभर हो गया है। मेनहोल हादसे की वजह बन रहा है।

विज्ञापन
Open manhole in community toilet
सामुदायिक शौचाल का खुला मेनहोल - फोटो : संवाद

विस्तार

दादों अंतर्गत बिजौली ब्लॉक के गांव सिंधौली खुर्द में सामुदायिक शौचालय के मेनहोल का ढक्कन खुला होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। 30 जनवरी सुबह मेनहोल में गिरने से गाय मर गई, जिसे बमुश्किल ग्रामीणोें ने निकाला।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे उपले लेने जा रही गांव की लड़की मेनहोल भी गटर में गिर गई, हालांकि समय रहते लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद मेनहोल में गाय गिर गई, जिसे ग्रामीणों ने निकाला तब तक वह मर चुकी थी। करीब 10 दिन पहले इसी मेनहोल में पांच साल का अनिकेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि मेनहोल का ढक्कन खुला होने के कारण आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे अगल-बगल के घरों में रहना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मेनहोल को तत्काल ढकवाने, साफ-सफाई कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान दुर्जन सिंह ने बताया मेनहोल के ढक्कन को लेकर जानकारी हुई है, इसे आज ही लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है

मेनहोल में गाय की गिरने की सूचना तत्काल जिलाधिकारी को भी दी गई। पहले भी बच्चा घायल हुआ था।-अमित कुमार

मेनहोल खुला पड़ा है और बदबू इतनी है कि घर में रहना मुश्किल है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।-विकास कुमार
समय रहते ढक्कन नहीं लगाया गया तो और लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।-नेमसिंह
करीब 10 दिन पहले मेरा बेटा गिरकर घायल हो गया था। संबंधित को जल्दी मरम्मत करानी चाहिए।-सनोज कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed