{"_id":"60e895e08ebc3e9e92248d09","slug":"opd-services-in-dental-college-will-start-from-july-12-city-office-news-ali2677080191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंटल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं 12 जुलाई से शुरू होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंटल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं 12 जुलाई से शुरू होंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के डॉक्टर जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज में आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) की सेवाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नए पंजीकरण की सुविधा के साथ 12 जुलाई से शुरू हो रही हैं।
प्रिंसिपल प्रोफेसर आरके तिवारी के अनुसार पंजीयन का समय सुबह 9 से 10 बजे तक होगा तथा फालोअप एवं इमरजेंसी के मरीज प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक देखे जाएंगे।
जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी भी 12 जुलाई से शुरू की जा रही है। इस तरह अलीगढ़ सहित आसपास के जिले के मरीजों को भी अब राहत मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में अब कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मरीज नहीं है। मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के उपायों का सेटअप वैसा ही रखा जाएगा जैसा बना हुआ है।
विज्ञापन
मौलाना आजाद लाइब्रेरी के बारे में कोई फैसला नहीं
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी 12 जुलाई से खोले जाने की घोषणा के बाद अब छात्रों को मौलाना आजाद लाइब्रेरी को छात्रों के लिए खोले जाने का इंतजार है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। महामारी के चलते 2 महीने पहले मौलाना आजाद लाइब्रेरी को दूसरी बार छात्रों के लिए बंद किया गया था। लाइब्रेरी के बंद होने से शोध छात्रों सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अन्य विद्यार्थियों को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।