फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   online faculty development programme held in AMU.

स्मार्ट पदार्थों का प्रयोग एक महत्वपूर्ण बदलाव: कुलपति

Fri, 15 May 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
online faculty development programme held in AMU.
एएमयू के जाकिर हुसैन इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से बिहेवियर ऑफ स्मार्ट मेटेरियल एंड कंक्रीट स्ट्रक्चर्स विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि पदार्थ व टेक्नोलॉजी में विकास के साथ ही निर्माण इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नए पदार्थों के प्रयोग में बढ़ोत्तरी हुई है। इस संबंध में स्मार्ट पदार्थों का प्रयोग एक महत्वपूर्ण बदलाव है, जिस पर शोध से लेकर प्रयोग तक नए सिरे से विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के डॉ. अकील अहमद ने यूज ऑफ स्मार्ट मैटेरियल्स फॉर स्ट्रक्चरल कंट्रोल विषय पर उद्घाटन व्याख्यान प्रस्तुत किया। डीटीयू की डॉ. शिल्पा पॉल ने डेवलमेंट ऑफ सैल्फ हीलिंग कंक्रीट फॉर क्रैक रिपेयर विषय पर दूसरा टेक्नीकल व्याख्यान प्रस्तुत किया। दूसरे दिन बेनेट यूनिवर्सिटी के डॉ. टी. वीजालक्षी ने पीजो की सहायता से स्ट्रक्चरल हेल्थ मॉनीटरिंग विषय पर व्याख्यान दिया। आईआईटी रुड़की के प्रो. अशरफ इकबाल ने बिहेवियर ऑफ प्रेस ट्रेस्ड कंक्त्रस्ीट एलीमेंटस अंडर इम्पैक्ट लोडिंग विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष व प्रोग्राम कनवीनर प्रो. अब्दुल बाकी ने कहा कि स्ट्रक्चरल हेल्थ मॉनीटरिंग एक उभरता हुआ विषय है, जिसमें भवनों में होने वाले नुकसान का पता लगाने के साथ ही इसकी मरम्मत के लिए पीजो सेंसर्ज का प्रयोग किया जा सकता है।

प्रोग्राम कोआर्डिनेटर प्रो. अमजद मसूद ने कंक्रीट पदार्थों के विभिन्न रूप तथा उनके व्यवहार पर प्रकाश डाला। कंप्यूटर सेंटर के निदेशक डॉ. परवेज महमूद खान कार्यक्रम के टेक्नीकल कोआर्डिनेटर, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. मोहम्मद शारिक, डॉ. एसएम इब्राहीम सहायक कोआर्डिनेटर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed