फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One youth dies in Surajpur due to lightning, another serious

सूरजपुर में बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 01 May 2020 12:49 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 01 May 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
बरला थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर में बृहस्पतिवार रात बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, उसके पड़ोस का गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से दो परिवारों में कोहराम मच गया। देर रात तक जेएन मेडिकल कालेज प्रशासन ने पोस्टमार्टम को लेकर निर्णय न होने पर शव परिवार वालों को नहीं सौंपा।
विज्ञापन


सूरजपुर गांव के रहने वाले प्रेमप्रकाश बघेल (28) पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह और उनका पड़ोसी कौशल शर्मा (27) पुत्र चंद्रभान सिंह अपने-अपने घरों के बाहर खड़े थे। तेज आंधी-बारिश के दौरान वह घरों के बाहर रखे सामान को उठाने में लग गए। इसी दौरान बिजली दोनों पर एक-एक कर घिर गई।
विज्ञापन


युवकों को झुलसता देख परिवारीजनों ने दौड़ लगाई। तत्काल उनको जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान करीब रात साढ़े नौ बजे प्रेमप्रकाश की मौत हो गई। वहीं, कौशल की हालत गंभीर है। प्रेमप्रकाश के परिवार वालों ने बताया कि वह अविवाहित था। पिता के साथ खेती संभालता था। वहीं, कौशल शर्मा भी अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed