{"_id":"62af83da6e6a2d0648401c2c","slug":"one-thousand-people-are-facing-water-crisis-for-two-years-city-office-news-ali294267144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से एक हजार लोग झेल रहे पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से एक हजार लोग झेल रहे पानी का संकट
विज्ञापन
दीप नगर में पानी की समस्या के लिए परेशान महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 33 के दीप नगर के एक हजार लोग पिछले दो साल से गंदे पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। पाइप लाइन के माध्यम से घरों में गंदे व पीले पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी में मिट्टी भी आती है। वहीं, इलाके में पांच सरकारी हैंडपंप लगे हैं, जिसमें सिर्फ दो हैंडपंप ही ठीक हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दो साल से इलाके में जल संकट है। करीब 50 साल पुरानी पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है। जर्जर पाइप लाइन जगह-जगह से टूटी हुई है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन में नाली-नालों का गंदा पानी घुस जाता है और यही गंदा पानी घरों में पहुंच जाता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्ड में चार ट्यूबवेल लगे हैं, जिनमें कम पानी आने की समस्या है। ऐसे में लोगों के रोजमर्रा काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
यह है स्थिति
- वार्ड 33 - गांधी नगर (दीप नगर)
- वार्ड की आबादी 22 हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जलस्तर 220 से 250 फुट।
- वार्ड में 200 सरकारी हैंडपंप, जिनमें 50 खराब हैं।
- वार्ड में एक भी सरकारी सबमर्सिबल नहीं है।
- टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- 50 साल पुरानी पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति।
दीप नगर में गंदे पानी की समस्या नहीं है। वार्ड में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। अगर ऐसी कोई शिकायत है तो उसे चेक कराया जाएगा। जल्द समस्या का निराकरण होगा। - अल्का गुप्ता, पार्षद
विज्ञापन
दीप नगर में गंदे पानी की समस्या संज्ञान में आई है। टीम को निर्देशित कर दिया गया है। टीम इलाके में जाकर सर्वे करेगी। समस्या को जल्द ही निस्तारित कराया जाएगा। - अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
दो साल से नलों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे पहले साफ पानी आता था। इलाके में कई जगह पाइपलाइन टूटी पड़ी हैं। - मालती देवी
इलाके में एक भी सरकारी सबमर्सिबल नहीं है। आपूर्ति के समय ज्यादातर पानी फेंकना पड़ता है। गर्मी में पानी की बहुत परेशानी है। - जानकी देवी
50 साल पुरानी पाइप लाइन से आपूर्ति हो रही है, जो जर्जर हो चुकी है। सरकारी हैंडपंप खराब हैं, लोग दूसरी जगहों से पानी लाते हैं। - रिंकू कुमार
गंदा पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। महिलाएं पानी के लिए परेशान रहती हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है। - अजय कुमार